होम / We Women Want episode : फिल्मों और ऑफ स्क्रीन में नारीवाद

We Women Want episode : फिल्मों और ऑफ स्क्रीन में नारीवाद

• LAST UPDATED : October 15, 2022

इंडिया न्यूज, We Women Want episode : इस सप्ताह वी वीमेन वांट शो में हमारे मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) और दिव्या दत्ता (Divya Dutta) पहुंचीं। दोनों ने हाल ही में रिलीज हुई ‘शीर कोरमा’ फिल्म में अभिनय किया है। इस फिल्म में non binary relationships के बारे में बताया गया है।

फिल्म को कुछ समय पहले ही एनसीआर में आयोजित येलो स्टोन फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड दिया गया है। येलो स्टोन एक ऐसा मंच है जो अपरंपरागत सिनेमा और गुणवत्ता वाले फिल्म निमार्ताओं को मान्यता प्रदान करता है। शबाना और दिव्या दोनों को उनकी विशिष्ट, अक्सर अपरंपरागत महिला चरित्र-भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

NewsX की सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रिया सहगल से दोनों अभिनेत्रियों से बातचीत में कहा कि किस तरह से जेंडर मुद्दों और महिलाओं की भूमिकाओं को पर्दे पर देखा जाता है। दोनों ने कहा कि वे ऐसी भूमिका कभी नहीं करेंगी जो महिलाओं को नीचा दिखाए।

यह भी पढ़ें : We Women Want : महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा

हिजाब विवाद पर भी चर्चा

अभिनेत्रियों ने मंच पर हाल के हिजाब विवाद के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जहां ईरान में महिलाएं अपने हिजाब जला रही हैं, वहीं भारत में कुछ हिजाब पहनने के अधिकार के लिए भी लड़ रही हैं। शबाना ने कोविड के दौरान लिखे गए एक दोहे को भी उद्धृत किया – दो दिन में मास्क पहनकर थक गया, जो कहता है कि औरत को परदे में रहना है…। वहीं दिव्या दत्ता ने महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन और ओटीटी प्लेटफॉर्म के उदय के खिलाफ बात की।

यहां देखें, हर शनिवार वी वीमेन वांट के ताजा एपिसोड

न्यूजएक्स पर हर शनिवार शाम 7:30 बजे वी वीमेन वांट के ताजा एपिसोड देखें। कार्यक्रम को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, एमएक्स प्लेयर, शेमारूमी, वाचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : We Women Want : महिलाओं ने बताया कैसे हैं वे पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रबंधक

यह भी पढ़ें : ‘We Women Want’ Shakti Awards’-2022 कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें : We Women Want: व्यायाम के लिए जितना समय मिले, जरूर करें

ये भी पढ़ें : We Women Want 5th Episode: जानिए एपिसोड में कितनी मददगार है आईवीएफ

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox