HTML tutorial
होम / We Women Want Episode : मंच पर नजर आएंगी नौसेना और पुलिस फोर्स की महिलाएं

We Women Want Episode : मंच पर नजर आएंगी नौसेना और पुलिस फोर्स की महिलाएं

• LAST UPDATED : April 28, 2023

India News, इंडिया न्यूज, We Women Want Episode, नई दिल्ली : वी वूमेन वांट के इस सप्ताह के एपिसोड पर हम यूनिफॉर्म में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे। नौसेना और पुलिस फोर्स दोनों में महिलाओं ने झंडे गाड़े हैं। आज हमारे साथे नौसेना से सर्जन कमांडर शाजिया खान, लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा देवस्थली और लेफ्टिनेंट कमांडर सोआम शामिल रहेंगे वहीं पुलिस से हमारे पास गीता रानी वर्मा – एडीडीएल सीपी (ट्रैफिक) दिल्ली पुलिस और सुमन नलवा – डीसीपी और पीआरओ दिल्ली पुलिस हैं।

आज भी महिलाएं बेहतर प्रदर्शन करने में पूरी सक्षम

एपिसोड के इस मंच पर दोनों क्षेत्रों में महिला शक्ति के बारे में बात की जाती है। यह एपिसोड उनके द्वारा किए गए कार्य-जीवन विकल्पों के साथ-साथ उनके परिवारों की प्रतिक्रियाओं के बारे में भी है। यहां बताया गया कि महिलाएं उत्साही और आत्मविश्वासी हैं। आज भी महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनमें लैंगिक संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है जिसे महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर तरीके से कर सकती हैं।

एपिसोड महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित

वी वूमेन वांट न्यूजएक्स पर एक साप्ताहिक शो है जोकि महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित है। इसका संचालन आईटीवी नेटवर्क की सीनियर कार्यकारी संपादक प्रिया सहगल द्वारा किया जाता है। शो में बॉडी शेमिंग, घरेलू हिंसा, महिलाओं की मदद करने वाले कानून (और जो नहीं करते हैं), महिलाओं के स्वास्थ्य से लेकर प्रजनन, मासिक धर्म, स्तन कैंसर और आईवीएफ, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, घरेलू हिंसा वाले मुद्दों से निपटा गया है। यह शो तेजी से महिलाओं के लिए एक सहायता समूह बनता जा रहा है।

यहां देखें, हर शनिवार वी वीमेन वांट के ताजा एपिसोड

NewsX पर हर शनिवार शाम 7:30 बजे ‘वी वीमेन वांट’ के ताजा एपिसोड्स आप देख सकते हैं। यह कार्यक्रम प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, शेमारूमी, वॉचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : We Women Want : महिलाओं ने बताया कैसे हैं वे पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रबंधक

यह भी पढ़ें : ‘We Women Want’ Shakti Awards’-2022 कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें : We Women Want: व्यायाम के लिए जितना समय मिले, जरूर करें

ये भी पढ़ें : We Women Want 5th Episode: जानिए एपिसोड में कितनी मददगार है आईवीएफ

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox