Categories: देश

देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, उत्तर भारत में बारिश की संभावना

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Weather Update 16 April): देश के कई राज्यों में गर्मी बढ़ने के साथ ही भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जहां लू चलने का अलर्ट जारी किया है, वहीं उत्तर भारत के हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान व उत्तर प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल की रात तक बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में भी 17 से 19 अप्रैल की रात तक बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ व एमपी में करवट लेगा मौसम

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार ओडिशा में भी 19 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ हल्की, मध्यम या छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। अगले चार दिन में विदर्भ में और 18 व 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज व बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में 3-4 दिन में लू चलने के आसार

आईएमडी के मुताबिक, अगले 3-4 दिन में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, आज से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू होगा।

मध्य व पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान इतना

मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस की सीमा में है। प्रायद्वीपीय और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, जम्मू संभाग, पंजाब और उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली में पारा 42 डिग्री पार, शनिवार सबसे गर्म

देश की राजधानी दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। झारखंड की राजधानी रांची में कल पारा 37 डिग्री के पार चला गया। उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दून समेत राज्य के ज्यादातर हिस्मों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या

Connect With Us : Twitter, Facebook
Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Delhi Police के जवान ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, गुरुग्राम पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Police : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले तो बुलंद होते…

45 mins ago