होम / Weather Update 16 February : पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

Weather Update 16 February : पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

• LAST UPDATED : February 16, 2023

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Weather Update 16 February): पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18 से 20 फरवरी तक क्षेत्र में हल्की से छिटपुट बारिश व हिमपात हो सकता है। देश के बाकी हिस्सों में पांच दिन में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। देश की सभी क्षेत्रों में इस माह बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।

देश में कहीं शीतलहर की स्थिति संभावना नहीं

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। वहीं पूरे हफ्ते के दौरान देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं रहने की संभावना है।

जानिए कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद व हैदराबाद के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रह सकता है। वहीं, हैदराबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम 33 डिग्री रहने के आसार हैं। दोनों जगह मुख्य रूप से दिन में आसमान साफ रहेगा। अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रह सकता है। मुंबई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। दोनों शहरों में दिन में धूप रहेगी।

ये भी पढ़ें: कनाडा में मंदिर के बाहर लिखे भारत व मोदी विरोधी नारे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox