Categories: देश

Weather Update 16 March : उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Weather Update 16 March): उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक देश के पहाड़ी राज्यों में इन दिनों बारिश और बर्फबारी हो रही है और इससे मैदानी इलाकों तक दिन-ब-दिन बढ़ रही गर्मी से राहत मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय राज्यों में फिलहाल बारिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में कल बारिश व बर्फबारी हुई। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और इसी के साथ मध्य राजस्थान और इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना, जिस कारण बारिश हो रही है।

उत्तराखंड : ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात, 20 तक बारिश के आसार

उत्तराखंड के मसूरी शहर में बुधवार सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। साथ मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई। प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज से 20 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल : शिमला व कांगड़ा में बारिश व ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर दिख रहा है। कल राज्य के कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। वहीं शिमला और मंडी में भी बारिश और चंबा में कुछ जगह शाम को बर्फबारी हुई है। आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है और 19 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। राज्य के कई भागों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

9 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

9 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

10 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

10 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

11 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

11 hours ago