देश

Weather Update 16 May : राजधानी सहित समूचे उत्तर भारत में आसमान में छाई धूल की चादर

  • दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 1100 मीटर तक कम दर्ज की गई 

India News (इंडिया न्यूज़) Weather Update 16 May, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में पड़ रही तेज गर्मी के बीच आज सुबह अचानक कई इलाकों में धूलभरी हवाएं चली और पूरे आसमान में धूल की चादर छा गई। क्षेत्र में कल रात से ही तेज हवाएं चल रही थीं और अब भी मौसम ऐसा ही है। विजिबिलिटी भी कम रही। आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 1100 मीटर तक कम दर्ज की गई।

आज और कल हल्की बूंदाबांदी होने के आसार

पिछले पांच दिनों से दिल्ली व आसपास के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा रहा था। कई इलाकों में ज्यादातर तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया था। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है

दिल्ली का सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। राजधानी में सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान रहे। आज यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को नजफगढ़ इलाका सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। वहीं, नरेला इलाका का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

CM Nayab Saini का ऐलान 25 हजार नौकरियों के परिणाम जल्द होंगे घोषित, ज्वाइनिंग लेटर भी होंगे जारी

पिछले 10 वर्षो में बिना पर्ची व खर्ची की सरकार को चलाया  विजयदशमी के महापर्व…

8 hours ago

Haryana Ko Jano : प्रदेश के 1000 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

नवम्बर माह के पहले सप्ताह में संपन्न होगी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों…

8 hours ago

Sharadiya Navratri Ashtami : श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करा व्रत समाप्त किए

भोजन कराने को कन्याओं को गली-गली ढूंढते नजर आए श्रद्धालु मंदिरों में कन्याओं को सामूहिक…

9 hours ago

Jind Crime News : मां-बेटी संदिग्ध हालात में गायब, मामला दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : आदर्श कॉलोनी सफीदों से मां बेटी…

9 hours ago

Mohan Lal Badoli का कांग्रेस पर तंज : हारने के बाद हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बना…

9 hours ago