Categories: देश

आज से बदलेगा उत्तर भारत का मौसम

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Weather Update 18 April): उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम में बदलाव का अनुमान है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तेज गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है।मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज से गुरुवार तक हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। 23 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

एक सप्ताह से सता रही गर्मी

लगभग एक सप्ताह से तेज गर्मी हो रही है। हरियाणा और पंजाब व दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में सोमवार को लू जैसे हालात रहे। क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। सोमवार का दिन 40.6 डिग्री तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 15 अप्रैल यानी शनिवार को तापमान 40.5 व 16 अप्रैल को 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जानिए क्या कहते हैं मौसम विभाग के महानिदेशक

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि जब हवाएं बंगाल की खाड़ी की दिशा से चलती हैं तो कई बार बादल छा जाते हैं जो पूर्वी राज्यों में तापमान को कम कर देते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम से गर्म, शुष्क हवाएं पूर्वी भारत में चल रही हैं जहां उनके स्थान के कारण आर्द्रता का स्तर अपेक्षाकृत अधिक है। इसलिए पूर्वी राज्यों के लोगों को पर्याप्त रूप से गर्मी से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की गुत्थी सुलझी, सैनिक ने ही चलाई थी साथियों पर गोली

Connect With Us : Twitter, Facebook
Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Badli Assembly Constituency : हर गांव में जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, उम्मीदों पर पूरा खरा उतरूंगा

झज्जर की बादली विधानसभा के गांव रईया में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़, ग्रामीणों ने किया…

40 seconds ago

Haryana Elections 2024: रणदीप सुरजेवाला ने कुमारी सैलजा को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया कब से करेंगी प्रचार

Haryana Elections 2024: रणदीप सुरजेवाला ने कुमारी सैलजा को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया कब…

2 mins ago

Haryana Election 2024: भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं तो…, दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में भरी हुंकार

Haryana Election 2024: भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं तो..., दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा…

20 mins ago

CM Saini: ‘कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग खड़ा किया, ये…’, सीएम सैनी का कांग्रेस पर जुबानी पलटवार

CM Saini: 'कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग खड़ा किया, ये...', सीएम सैनी का कांग्रेस पर…

23 mins ago

Haryana Assembly Election : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का हरियाणा दौरा रद्द, अंबाला-करनाल रैली में नहीं आएंगे; जानें ये रहा कारण

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय…

29 mins ago

Haryana Election 2024: कुमारी सैलजा ने कांग्रेस से नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी, और कर दिए कई बड़े खुलासे

Haryana Election 2024: कुमारी सैलजा ने कांग्रेस से नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी, और कर दिए…

38 mins ago