होम / Weather Update 20 April : हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Update 20 April : हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

• LAST UPDATED : April 20, 2023

India News, (इंडिया न्यूज़), Weather Update 20 April, नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के तमाम राज्यों में इस बार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी भारत के कई और राज्यों में जल्द हीट वेव का दौर शुरू हो सकता है। बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अभी से हीट वेव शुरू हो गई है।

हरियाणा-पंजाब सहित इन राज्यों में भी जल्द पड़ेगी भीषण गर्मी

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश व सिक्किम समेत कई राज्यों में भी जल्द हीट वेव शुरू हो सकती हैं। तापमान 40 डिग्री के पार जाते ही इन राज्यों में भीषण गर्मी की संभावना है जिसके चलते आईएमडी ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

जानिए कब डिक्लेयर की जाती है हीट वेव

लू को भारत में हीट वेव भी कहा जाता है। लू उन जगहों पर चलती है, जहां का तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा होता है। दरअसल, एक इलाके में उच्च वायुमंडलीय दबाव के कारण उपरी हवाएं नीचे आकर घुमती हैं और संकुचन होता है। इससे तापमान बढ़ता है और हीट वेव या लू पैदा होती है। भारत में 5 दिन या उससे अधिक जब ये हवाएं चलती हैं तो इसे लू चलना कहा जाता है। कहीं भी मैदानी इलाकों में जब अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो तो, इस स्थिति को हीट वेव कहा जाता है।

सूखा व खराब मानसून सीजन देखने को मिल सकता है

हीट वेव से सूखा और खराब मानसून सीजन देखने को मिल सकता है। सूखे के चलते पैदावार में कमी आ सकती है और इससे खासकर खेती-किसानी में लगे लोगों बड़ा घाटा झेलना पड़ सकता है। इससे अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि उत्पादन घटने के चलते वैश्विक खाद्य बाजार पर इसका असर दिख सकता है, ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत गेहूं का एक बड़ा उत्पादक है।

ये बरतनी चाहिए सावधानियां

हीट वेव से बचाव के लिए मौसम विभाग ने कई बार दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को अधिक तापमान में घर पर रहने का सुझाव दिया गया है। लू के दौर में लोगों के डिहाइड्रेट (पानी की कमी) होने का भी खतरा होता है। इसके चलते लोगों को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेने की विभाग की ओर से सलाह दी जाती है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox