Categories: देश

Weather Update 21 December : उत्तर भारत में ठंड का रेड और येलो अलर्ट जारी

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली, (Weather Update 21 December): दिसंबर बीतने के साथ ही ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रहे हिमपात के चलते मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर जारी है। इसी के चलते उत्तर भारत में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। सुबह व शाम के समय पड़ रही धुंध ने लोगों और मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने ठंड का रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार तक सड़क, हवाई व रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। आज भी देश में उत्तरी हिस्से के कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

कोहरे से अभी नहीं राहत, यूपी ने रात्रि बस सेवा निलंबित की

दिल्ली से बिहार तक इन दिनों सुबह-सुबह कोहरे की मोटी चादर बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। चंडीगढ़, वाराणसी व लखनऊ में कल रात खराब मौसम के कारण उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। साथ ही कई ट्रेनें लेट चल रही है। यूपी में चलने वाली रोडवेज बसों को रात में न चलाने का फैसला लिया गया है।

उत्तर भारतीय राज्यों में रेड अर्लट

मौसम विभाग ने उत्तर भारतीय राज्यों में रेड अर्लट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर सहित यूपी, पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को घना कोहरा दिखा। इस दौरान, दृश्यता कम होने से कई दुर्घटनाएं भी हुई। वहीं, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कि इस दौरान, सुबह के समय बाहर निकलते वक्त खास ध्यान रखने की जरूरत है।

पंजाब सरकार ने बदला स्कूलों का टाइम

पंजाब में स्कूल का समय बदला गया है। मंगलवार को कोहरे की वजह से हरियाणा में हिसार से सिरसा जाते समय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे गाड़ी में सवार पुलिस बल को चोटें आई। इसी तरह अन्य राज्यों से हादसे की खबर सामने आई।

यह भी पढ़ें : SIA action on Jamaat-e-Islami 200 करोड़ रुपए की संपत्ति सील

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें…

4 mins ago

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

11 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

11 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

12 hours ago