होम / Weather Update 22 February : अचानक बढ़ रही गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित

Weather Update 22 February : अचानक बढ़ रही गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित

• LAST UPDATED : February 22, 2023

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Weather Update 22 February) : देश के कई राज्यों में असामयिक बढ़ रही गर्मी को देख मौसम विभाग भी हैरान है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अचानक बढ़ रही गर्मी आम जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही यह गेंहू सहित इस सीजन की अन्य प्रमुख फसलों के लिए भी नुकसानदेह है। आईएमडी के अनुसार अभी फिलहाल ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं बल्कि गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

सामान्य तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ा

देश के जिन हिस्सों में अचानक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, उनमें उत्तर-पश्चिम, केंद्रीय और समूचा पश्चिम भारत शामिल है। इन इलाकों में फरवरी में रहने वाले सामान्य तापमान के मुकाबले इसमें तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। पारा 35 से 39 डिग्री तक हो गया है।

मार्च के पहले सप्ताह जितना तापमान रिकार्ड

मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर इतना तापमान मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता था। इससे पहले 2006 में लगभग 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार 1969 के बाद फरवरी में तापमान में तीसरी बार इस तरह की वृद्धि दर्ज हुई है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox