India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update 23 April, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर सहित भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से लोगों को कुछ दिन से पड़ रही तेज गर्मी से काफी राहत मिली है। कल शाम को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलीं। आज सुबह से ही दिल्ली व आसपास के राज्य हरियाणा व पंजाब आदि में बादल छाए नजर आए।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज तेज हवाओं व मध्यम तूफान के साथ गरज सहित छींटे पड़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है।
आईएमडी अधिकारियों का कहना है कि अगले दो घंटों में उत्तर प्रदेश के बड़ौत, दौराला के अलावा राजस्थान के पिलानी व झुंझुनू और उत्तर-पूर्व में अलग-अलग जगह पर धूल भरी आंधी और भारी बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
यह भी पढ़ें : Violent protests in West Bengal : किशोरी से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शन