देश

Weather Update 23 April : उत्तर भारत में फिर बदला मौसम, गर्मी से राहत

  • उत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज सहित छींटे पड़ने की संभावना 

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update 23 April, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर सहित भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से लोगों को कुछ दिन से पड़ रही तेज गर्मी से काफी राहत मिली है। कल शाम को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलीं। आज सुबह से ही दिल्ली व आसपास के राज्य हरियाणा व पंजाब आदि में बादल छाए नजर आए।

तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज तेज हवाओं व मध्यम तूफान के साथ गरज सहित छींटे पड़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है।

अगले दो घंटों में इन जगह धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना

आईएमडी अधिकारियों का कहना है कि अगले दो घंटों में उत्तर प्रदेश के बड़ौत, दौराला के अलावा राजस्थान के पिलानी व झुंझुनू और उत्तर-पूर्व में अलग-अलग जगह पर धूल भरी आंधी और भारी बारिश होने के आसार हैं।

दिल्ली में तापमान की स्थिति

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

यह भी पढ़ें :  Violent protests in West Bengal : किशोरी से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शन

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly Polls : मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिख रहा उत्साह 

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Polls : हरियाणा विधानसभा चुनाव के…

7 mins ago

Kumari Selja’s Statement : भाजपा के 10 साल के राज से परेशान जनता ने हरियाणा की किस्मत पहले ही लिख दी 

भाजपा के लिए जनता ने किए सारे दरवाजे बंद, जनता के बीच जाने के लिए…

40 mins ago

Ashok Tanwar: “कांग्रेस को बड़ी सफलता…” कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा

Ashok Tanwar: "कांग्रेस को बड़ी सफलता..." कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा Ashok Tanwar:…

3 hours ago

Clashes During Voting : प्रदेश के कई जिलों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, कई जगह माहौल बना संवेदनशील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Clashes During Voting : पूरे प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव…

3 hours ago

Manu Bhaker: वोटिंग के बीच मनु भाकर ने हरियाणा की जनता से की क्या अपील, यहां देखें

Manu Bhaker: वोटिंग के बीच मनु भाकर ने हरियाणा की जनता से की क्या अपील,…

3 hours ago