Categories: देश

Weather Update 25 December सर्दी और धुंध ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

इंडिया न्यजू, नई दिल्ली Weather Update 25 December : दिसंबर बीतते-बीतते सर्दी ने पूरे उत्तर भारत को अपने आगोश में ले लिया है। दिन और रात का पारा लगातार गिर रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलने की ज्यादा संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक पखवाड़े तक सर्दी इसी तरह से पड़ती रहेगी। सर्दी से जहां गेहूं सहित कई फसलों को फायदा होगा वहीं हाड कंपा देने वाली ठंड ने बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल है। अस्पतालों में सर्दी व जुमाक के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

सैकड़ों ट्रेनें लेट या फिर रद

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कोहरा लगातार दुश्वारियां बढ़ा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर रेल परिचालन पर पड़ रहा है। भारतीय रेलवे विभाग ने स्थिति को देखते हुए आज 300 से ज्यादा ट्रेनों को रद कर दिया है। इनमें से 42 ट्रेनों को आशिंक तौर पर कैंसिल किया गया है और अन्य को पूरी तरह से रद किया गया है। रद की गई ट्रेनों में शताब्दी, जनशताब्दी व हमसफर आदि ट्रेनें शामिल हैं।

इतनी गाड़ियां डायवर्ट, इतनी रीशेड्यूल

रेलवे विभाग ने 14 ट्रेनों को रीशेड्यूल व 26 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। रद की गई ट्रेनों में शताब्दी, जनशताब्दी और हमसफर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। खासकर उत्तर भारत में इन इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा पड़ रहा है। कई जगह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया है।

कई ट्रेनों देरी से चल रहीं

रीशेड्यूल, डायवर्ट व रद की गई ट्रेनों में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, के अलावा दिल्ली, बिहार, असम, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से चलने वाली गाड़ियां हैं। कई गाड़ियां देरी से चल रही हैं।

यातायात पुलिस की सलाह, बच कर करें सफर

सर्दी के साथ लगातार गहराती धुंध ने सड़क यातायात को भी प्रभावित किया है। सुबह और शाम के समय दर्शता काफी कम होती है। इसी के चलते यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को संभलकर सफर करने की सलाह दी है। यातायात पुलिस के अनुसार वाहन चलाते समय गति सीमा और रिफ्लेक्टर का ध्यान रखें। अपनी दिशा में गाड़ी चलाएं। गाड़ी की आगे व पीछे की लाइट आॅन रखें। रात के समय सफर करने से बचें।

यह भी पढ़ें : Corona Cases in China : कोरोना से चीन में स्थिति भयावह, विश्व में नई लहर का खतरा

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

37 mins ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

3 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

4 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

5 hours ago