इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Weather Update 29 January): उत्तर भारत में दो दिन की अच्छी धूप के बाद एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। वहीं मौसम विभाग ने भी यह संभावना जताई है कि इस दौरान कई जगह पर हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में कम होगा, वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक बढ़ सकता है।
आईएमडी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले कल भी आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। कड़ाके की ठंड से राहत बने रहने की संभावना है। आज दिल्ली में कई इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।
बिहार में पांच दिन तक मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। कल उत्तर बिहार में बादल गरज सकते हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल ठंड से राहत है। राज्य के दर्जनों से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा, इसके अलावा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत : नरेंद्र मोदी
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…