Categories: देश

Weather Update 4 February : उत्तर भारत में खुशनुमा रहेगाा मौसम

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Weather Update 4 February): फरवरी के पहले सप्ताह में उत्तर भारत को कंपकपांती ठंड से राहत मिल गई है। धूप अच्छी तरह से खिल रही है और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जिससे लोगों को ठंड से राहत जारी रहेगी। वहीं फसलों के लिए भी यह अनुकूल बना रहेगा।

दिल्ली में कल धूप खिली और हवा न चलने से यहां अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान दिल्ली के रिज व लोधी रोड इलाके में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 24-25 व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पंजाब-हरियाणा में भी खिलेगी धूप

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य बना रहेगा। दोनों राज्यों में सुबह व शाम हो हल्की ठंड होगी। जबकि रात के समय कहीं-कहीं कोहरा पड़ सकता है। इसके साथ ही आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश व बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

यूपी में दिन व रात का तापमान लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में हल्की धुंध देखने को मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। बिहार में पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवा का असर बरकरार है। शाम होते ही यहां के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें: म्यांमार में आम लोगों को निशाना बना रही सेना

ये भी पढ़ें:  जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े छह युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

7 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

48 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

51 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

58 mins ago