देश

Weather Update 7 May : इन राज्यों में कल से शुरू होगा बारिश का दौर

  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 8 से 12 मई तक भारी वर्षा की संभावना

India News (इंडिया न्यूज़ ), Weather Update 7 May, नई दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र के साथ ही दक्षिण भारत के भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 8 मई से 12 मई तक भारी वर्षा की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में आज बारिश के आसार हैं।

साथ ही पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हिमपात हो सकता है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है।

सोमवार से दिल्ली में बढ़ सकता है तापमान

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में कल भी बूंदाबांदी हुई और आज भी राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। कल यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है और तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर चक्रवाती प्रसार का अनुमान

आईएमडी अधिकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ज्यादातर इलाकों में 8 से 12 मई तक बारिश होने का अनुमान है और दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर चक्रवाती प्रसार के असर से अगले कुछ दिन में एक चक्रवाती तूफान आ सकता है। इसके अलावा ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान के पूवार्नुमान के मद्देनजर 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है।

यूपी में बारिश की संभावना कम, बिहार में  5 दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बादल रहेंगे पर बारिश की संभावना बहुत कम हैं। तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले पांच दिन तक पश्चिमी हवाओं का प्रभाव रहेगा। इस दौरान हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटा रह सकती है और प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें :  Wrestlers Protest in Delhi : जंतर-मंतर से पंजाब तक पहुंची पहलवानों की गूंज, भाकियू उग्राहां गुट ने दिया धरने को समर्थन

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

46 mins ago

Online Fraud : गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे निकाल ली थी राशि, अब आया शिकंजे में

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Fraud : हरियाणा में ठगों द्वारा ठगी करने के नए नए…

1 hour ago

Big Scam in Haryana: कार खरीदने का लालच देकर ठगी लाखों की रकम, Whaatsapp पर किया था संपर्क

हरियाणा में लगातार स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। घर बैठे लोगों की…

1 hour ago

Congress MLA: ’90 विधायक हैं, कितनों के…’, SDO ने कही ऐसी बात गुस्से से बौखलाए कांग्रेस MLA और उठाया बड़ा कदम

हरियाणा में कांग्रेस के कुछ ही विधायक हैं लेकिन अभी से ही इन विधायकों ने…

2 hours ago