Categories: देश

Weather Update 8 February : पहाड़ी क्षेत्रों में कल से फिर बारिश और हिमपात की संभावना

मैदानी क्षेत्रों में लौट सकती है ठंड

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Weather Update 8 February): फरवरी शुरू होते ही उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में धूप खूब खिल रही है। रात और दिन के तापमान में वृद्धि होने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, एनसीआर में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस की जा रही है।

लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि इसे सर्दी की विदाई नहीं कह सकते। हो सकता है उत्तर भारत में सर्दी एक बार फिर से लौट के आए। हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में कल से भारी बारिश व हिमपात की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 और 10 फरवरी को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी के साथ आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, मध्य भारत में अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में सुबह/शाम कोहरा छाने के आसार हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, फरवरी में औसत वर्षा सामान्य रहने की उम्मीद है।

हिमाचल में आज से बारिश व हिमपात के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार से लेकर शनिवार तक हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। निचले व मैदानी भागों के लिए 8 व 9 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में 138 सड़कों पर अभी भी आवाजाही ठप है। प्रदेश में 46 बिजली ट्रांसफार्मर व सात पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 121 और चंबा में नौ सड़कें बाधित हैं। उपमंडल पांगी में 36 बिजली टांसफार्मर बंद पड़े हैं।

ये भी पढ़ें:  सिर्फ भगवा पहनने से कोई धार्मिक नेता नहीं बनता : राहुल गांधी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Sirsa News : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शाह सतनामजी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने ब्रॉन्ज जीतकर देश का नाम किया रोशन 

मिस्र में खेली जा रही यूआईपीएम 2024 पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे शाह…

24 mins ago

Kurukshetra University यूएसएसएमएस के छात्रों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में किया नाम रोशन

खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक : प्रो. सोमनाथ सचदेवा India News Haryana (इंडिया…

49 mins ago

Congress Fact Finding Committee के गठन पर बोले विज..इनके फैक्ट तो जनता ने निकाल दिए सारे, “अब डिफेक्ट निकल रहे है’

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Fact Finding Committee हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल…

2 hours ago

Ram Bilas Sharma : केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बदौलत ही हम… : रामबिलास शर्मा

नारनौल के नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश यादव का गुलदस्ता भेटकर किया स्वागत केंद्र व प्रदेश…

4 hours ago