Categories: देश

उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, लू की संभावना नहीं

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Weather Update 9 April) : देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के राज्य हरियाणा-पंजाब व यूपी सहित उत्तर पश्चिमी राज्यों में अभी गर्मी से राहत रहेगी। इन राज्यों में फिलहाल गर्मी से राहत है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री तक पारा चढ़ सकता है। हालांकि इसके बावजूद अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे ही रहने का अनुमान है।

लू चलने की संभावना नहीं

आईएमडी के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिन में तापमान बढ़ने का अनुमान है पर देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है। इस दौरान देश के ज्यादातर उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्से में धीरे-धीरे पारा चढ़ सकता है और इसमें 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इन राज्यों मेंं हो रही जमकर बारिश

आईएमडी के अनुसार महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश सहित पूर्व, मध्य और दक्षिण के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है और कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के चलते हुई दुर्घटनाओं में महाराष्ट्र के औरंगाबाद व नागपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं कर्नाटक में चार लोगों की जान चली गई है। इसी के साथ वहां मवेशी भी मारे गए हैँ। आज मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

जम्मू-कश्मीर में कल तक मौसम साफ

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मैदानी भागों से सटे इलाकों जम्मू आदि में गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं श्रीनगर व प्रदेश के अन्य पहाड़ी इलाकों में फिलहाल मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

जानिए दिल्ली का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। अगले कल यानी सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। शनिवार को दिल्ली में उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह मौसम ठंडा रहा। इस कारण न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। पिछले दो साल में अप्रैल में शनिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंडी रही।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

1 hour ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

2 hours ago