इंडिया न्यूज, Weather Update Today: भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट्स के अनुसार अगले पांच दिन तक देश के मध्य हिस्से में मानसून रहेगा। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा व यूपी सहित कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना हैं। गुजरात में कल और परसों से भारी बारिश होने के अलर्ट जारी कर दिए गए है। छत्तीसगढ़ में कल भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मंगलवार तक मध्य महाराष्ट्र व पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यह लगातार आगे बढ़ रहा है। यह मध्य भारत की ओर जाएगा जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। उत्तर प्रदेश, ओडिशा व छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई क्षेत्रों में आज तेज बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड और हरियाणा में भी बारिश हो सकती है। इसी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना है। यूपी के कई इलाकों में 18 अगस्त तक बारिश की संभावना है। आज प्रदेश के 24 जिलों में बारिश अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज राज्य में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। राज्य में कल के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। समूचे सूबे में 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो सकता है। प्रशासन ने पर्यटकों व लोकल नदी-नालों से लोगों को दूर रहने का आदेश दिया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के इलावा राज्य के कई जिलों में कल भारी बारिश होने की आशंका हैं। होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन व नर्मदापुरम में भी जोरदार बारिश हो सकती है। आज और कल राज्य के कई शहरों में घने बादल छाए रहने की संभावना है। राजस्थान के कई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है।
यह भी पढ़ें : Accidents News : अम्बाला-चंडीगढ़ NH पर तीन दोस्तों की दर्दनाक हादसे में मौत, अम्बाला कैंट के रहने वाले थे तीनों दोस्त
यह भी पढ़ें : Haryana News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हरियाणा का जवान शहीद
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…