इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Weather Update Today उत्तर भारत में पहाड़ों की बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में दस्तक देनी शुरू कर दी है और इससे ठंड में और इजाफा हो गया है। हरियाणा, पंजाब से लेकर दिल्ली तक इन हवाओं का असर है। ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिन तक लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि 3 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी, इसलिए लोग एहतियात बरतें। जरूरी हो तभी घर से बाहर जाएं।
Also Read : Know The Tradition Of Celebrating New Year 1582 में एक जनवरी को मनाया जाने लगा नया साल
दिल्ली में कल सुबह न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । इस कारण राजधानी में सीजन की दूसरी सबसे सर्द सुबह रही। पहले 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हिमाचल प्रदेश के केलांग, मनाली, कुफरी, कल्पा, भुंतर व सोलन में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। जनजातीय जिलों में शीतलहर चल रही है। वहीं कल और परसों प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फ पड़ने की संभावना है।
Also Read :Weather North India Update जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक भारी बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे
नया साल मनाने लिए जम्मू-कश्मीर और हिमाचल सैलानियों से पहले ही गुलजार हो चुके हैं और अब भी शिमला हो या कुल्लू-मनाली, जम्मू-कश्मीर का पहलगाम हो या गुलमर्ग, खासकर इन पर्यटक स्थलों में सैलानियों का पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। भारी बर्फबारी के बाद नववर्ष के अवसर पर अब पहाड़ों में कुछ दिन से मौसम साफ हो रहा है। इससे पर्यटक और भी खुश हैं। उत्तराखंड के मसूरी, ऋषिकेश व चकराता में भी नया साल मनाने के लिए पर्यटक चुके हैं। (Weather North India Cold Wave)
Read More : Weather Hills alert हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व हिमपात का अलर्ट
रिश्ते में लगता था चाचा, मामला दर्ज India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi in Maharashtra Wardha : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…
आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : हरियाणा में इस…