India News Haryana (इंडिया न्यूज),Union Budget 2025: आज देश की जनता के लिए काफी बड़ा दिन है। लोग बेसब्री से बजट का इंतजार कर रहे थे। जिसके चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का बजट 2025 (Budget 2025) लोकसभा में पेश कर रही हैं। देश की जनता इस बार बजट से कई बड़ी उम्मीदें लगाकर बैठी है। वहीँ कहीं न कहीं जनता ये जानने के लिए भी बेताब है कि आखिर किन किन चीजों के दाम गिरे और किन किन चीजों के दाम बढ़े।
इस बजट में युवाओं से लेकर महिलाओं तक की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। साथ ही गरीब, मिडिल क्लास और किसानों के लिए भी इस बजट में कई बड़ी सौगातें हैं। इस बजट में केंद्र सरकार ने महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को राहत देने कोशिश की है। आइए जानते हैं कि आखिर इस बजट से लोगों को क्या क्या सौगातें मिली?
कहीं न सरकार ने लोगों के हितों में ही इस बजट को पेश किया है। आपको बता दने इस बजट में सरकार ने कई ऐसे एलान किए हैं जो देश की जनता को काफी राहत देंगे। महिलाओं से लेकर किसानों तक के हित में इस बजट को पेश किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजट से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं इस बजट में किन किन चीजों पर राहत मिली है।
पहली राहत की खबर ये है कि, अब चमड़ा और लेदर की सभी वस्तु सस्ती मिलेंगी। ऐसा इसलिए क्यूंकि क्योंकि इसपर इम्पोर्ट ड्यूटी को अब फ्री कर दिया गया है।
वहीँ दूसरी राहत की खबर ये है कि इंसान की सबसे जरूरतमंद चीज पर भी दाम घटा दिए गए हैं। जी हैं इस बजट में इस बात की भी घोषणा की गई है कि अब से कपड़ों पर भी दाम घट जाएंगे।
इसके अलावा एलईडी टीवी, मोबाइल, लिथियम बैट्री और इलेक्ट्रिक वाहनों तक पर दाम गिर गए हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब केसीसी की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी. जबकि इससे पहले किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट सिर्फ 3 लाख रुपये थी।
Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में बरसेंगे बदरा, छाएगी अंधेरी, IMD ने जारी किया अलर्ट
वहीँ खबर आ रही है कि लग्जरी सामान और हाई क्लास इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट से जुड़े प्रीमियम उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाई जा सकती है। वहीँ खबर ये भी है कि तंबाकू और सिगरेट पर स्वास्थ्य उपाय के रूप में टैक्स में बढ़ोतरी की जा सकती है।
वहीँ शराब की खपत को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि शराब की खपत को कम करने के लिए उत्पाद शुल्क में वृद्धि की जा सकती है।
सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में वृद्धि की संभावना दिख रही।