देश

नम आंखों से किस किस ने दी सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई… जानिए

मुंबई

टेलीविजन जगत के मशूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से 2 सितंबर,2021 को निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि सुबह करीब 11 बजे कूपर अस्पताल ने की। कूपर अस्पताल ने कंफर्म किया था, की  सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में मृत लाया गया था। जिसके बाद उनका पोस्टमोर्टम किया गया।

 

 

रिपोर्ट की मानें तो उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। हालांकि फैंस को यकीन हो पा  रहा है कि उनका चहीता कलाकार अब उनके बीच नहीं रहा। जो कल तक रियेलटी शो कर रहा था। फैंस से मिल रहा था। युवाओं को फिट रहने की प्रेरणा दे रहा था। अब वो इस दुनिया को अलविदा कह चुका है।

 

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और बहनें है। परिवार के अलावा सिद्धार्थ अगर किसी के सबसे ज्यादा करीब थे, तो वो उनकी दोस्त शहनाज़ गिल हैं।  शहनाज़ के पिता ने बताया है कि “शहनाज़ ठीक नहीं घटना के बाद से उसका रो-रो कर बुरा हाल है। उसने मुझसे कहा “पापा, उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। मेरे हाथों में वो दुनिया को छोड़कर गया है। अब मैं क्या करूंगी कैसे जीऊंगी?”

वरुण धवन, राजकुमार राव, अली गोनी ,शेफाली ज़रीवाला , जैस्मीन भसीन, गौहर खान, आसिम रियाज,  राहुल महाजन, रश्मि देसाई, आरती सिंह, विकास गुप्ता राहुल वैद्य  और भी कई हस्तियां सिद्धार्थ  के घर श्रद्धांजली देने पहुंचीं। बिग बॉस 13 के प्रतियागी आसिम रियाज और हिंदुस्तानी भाऊ  कूपर अस्पताल पहुंचे थे।

 

 

3 सितंबर को सिद्धार्थ की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की गई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में ब्रह्मकुमारी रिती रिवाज से किया गया। दोपहर करीब 1:30 बजे सिद्धार्थ की बॉडी परिवार को सौंप दी गई थी। जिसके बाद वहां से सीधे उनके पार्थीव शरीर को ओशिवारा शमशान घाट ले जाया गया। अंतिम संस्कार की क्रिया में परिवार के अलावा कई स्टार भी मौजूद थे। सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन करने पहुंची शहनाज गिल कुछ भी बोल पाने की स्थिती में नहीं थी। उनकी आँखें नम थी।

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago