देश

Ratan Tata Death News: आखिर कौन हैं शांतनु, जिन्हे पल-पल याद करते थे रतन टाटा? बुढ़ापे में बने सहारा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata Death News: भारत की जानी-मानी हस्ती और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। देश को अलग पहचान दिलाने वाले भारत के अनमोल रत्न- रतन टाटा दुनिया को अलविदा कह गए हैं। रतन टाटा एक मात्र ऐसे बिजनेसमैन थे जिन्हें दुनिया सलाम करती थी लेकिन इतन बड़े बिजनसमैन होकर भी अपनों से छोटे लोगों से सलाह लिया करते थे। रतन टाटा को उनके काम से कम और उनके स्वभाव से ज्यादा जाना जाता था।

ऐसे में खास बात यह है कि रतन टाटा इतने बड़े बिजनेसमैन होकर भी बहुत छोटे युवक शांतनु नायडू से सलाह लिया करते थे। आपको बता दें, शांतनु नायडू 31 साल के हैं। वो उनके असिस्टेंट रहे हैं। अब आप लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये युवा कौन हैं। इसमें ऐसी क्या बात है जो ये युवक रतन टाटा का इतना खास बन गया।

  • जानिए कौन है शांतनु नायडु ?
  • रतन टाटा की वजह से बने नायडू लोकप्रिय

Gurugram Firecrackers News: दीवाली पर अब नहीं जला सकेंगे पटाखे, त्योहारों के महीने में गुरुग्राम प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

जानिए कौन है शांतनु नायडु ?

शांतनु नायडू रतन टाटा के काफी करीबी माने जाते हैं। यह वो व्यक्ति थे जिनसे रतन टाटा सलाह लिया करते थे। आपको बता दें शांतनु 31 साल के युवक थे और इनका रतन टाटा से अलग ही जुड़ाव रहा है। लेकिन रतन टाटा का इससे कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। रतन टाटा ने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर खुद फोन करके कहा था कि मेरे असिस्टेंट बनोगे। और इस बात को शांतनु नायडू ने सवीकार भी कर लिया था और काफी लंबे समय से वो रतन टाटा के साथ बने हुए हैं । आपको बता दें, शांतनु नायडू मुंबई के रहने वाले हैं। शांतनु नायडू का जन्म 1993 में पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। शांतनु, रतन टाटा को स्टार्टअप्स में निवेश के लिए बिजनेस टिप्स देते थे।

Haryana Weather Update: हरियाणा में शीतलहर का कहर, कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे में तेजी से गिरा पारा

रतन टाटा की वजह से बने नायडू लोकप्रिय

आपको बता दें शांतनु नायडू रतन टाटा ट्रस्ट के डिप्टी जेनरल मैनेजर के रूप में काम करते हैं और रतन टाटा के खास बनने के साथ साथ वो देश भर में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। वो एक प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी, इंजीनियर, जूनियर असिस्टेंट, डीजीएम, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, लेखक और उद्यमी हैं। शांतनु नायडू ने बिजनेस इंडस्ट्री में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो कई लोगों के लिए हमेशा एक सपना होता है।

PM Modi in Haryana: हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की साजिशों पर फेरा पानी, अब फुट-फुटकर रो रहे राहुल गांधी, सामने आया PM Modi का बयान

 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Employees Promotion Rule : पदोन्नति चाहिए तो…, इस प्रक्रिया को करना होगा पूरा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को होगी बैठक India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

3 mins ago

Ashok Gehlot: ‘इस हार को बहुत…’, हरियाणा के चुनावी नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ashok Gehlot: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को…

17 mins ago

Haryana Assembly Polls: ‘हरियाणा में कांग्रेस की हार के जिम्मेदार…’, मोहन लाल बड़ौली का किस पर निशाना

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय…

42 mins ago

Rahul Gandhi: ‘पार्टी हित से ऊपर नेताओं ने खुद को रखा…’, समीक्षा बैठक में राहुल गांधी की बड़ी बात

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की…

56 mins ago

Haryana Election Result: ‘आपसी मतभेद तक हम…’, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले अजय माकन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार…

1 hour ago