देश

Woman murdered in Patiala : गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में महिला की हत्या

  • सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी महिला, आरोपी ने पांच गोलियां मारी

India News (इंडिया न्यज), Woman murdered in Patiala, पटियाला : पंजाब के पटियाला शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में रविवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। महिला को गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई। इस घटना में एक सेवादार भी घायल हुआ है। वहीं हत्या के आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला गुरुद्वारा के सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। जिसके बाद वहां एक श्रद्धालु ने अपनी रिवॉल्वर से उसे गोली मार दी। जांच में सामने आया है कि महिला को तीन गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है और पटियाला का रहने वाला है। वह प्रॉपर्टी डीलर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जीरकपुर से पटियाला आई थी महिला

इस मामले में पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने पुष्टि की कि मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी पीजी में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। वह कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। जिस रिवॉल्वर से गोली मारी गई, वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

7 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

7 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

8 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

8 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

9 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

9 hours ago