होम / World Health Day मानसिक, सामाजिक और शारीरिक स्तर पर फिट, तभी हम पूरी तरह स्वस्थ

World Health Day मानसिक, सामाजिक और शारीरिक स्तर पर फिट, तभी हम पूरी तरह स्वस्थ

• LAST UPDATED : April 7, 2022

World Health Day

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
World Health Day आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है और इस दिन विश्व स्तर पर मनाने की पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने की है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब इंसान मानसिक, सामाजिक व शारीरिक तीनों स्तरों पर स्वस्थ बनता है, तभी वह संपूर्ण स्वस्थ माना जाता है। इसी उद्देश्य के लिए हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

1950 से मनाया जा रहा विश्व स्वास्थ्य दिवस

वर्ष 1950 में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। पहली बार इसी वर्ष डब्ल्यूएचओ से जुड़े सभी देशों ने वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया। उसके बाद डब्ल्यूएचओ से जैसे-जैसे देश जुड़ते गए, उन देशों में हर वर्ष 7 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई। वर्ष 1948 में 7 अप्रैल को ही डब्ल्यूएचओ की स्थापना की गई थी और इसी कारण 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है।

जानिए क्या है वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने का मकसद

दुनियाभर के सभी देशों में नागरिकों को समान स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से लोगों को जागरूक करना विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े मिथकों को दूर करना, वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों पर विचार करना और उन विचारों पर काम करना स्वास्थ्य दिवस मनाने का मकसद है। इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल संबंधी विषयों पर देश व दुनिया में जागरुकता अभियान चलाते जाते हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox