Categories: देश

World’s Third Richest Person 2022 : गौतम अडाणी तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

इंडिया न्यूज, New Delhi (World’s Third Richest Person 202) : पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप थ्री में शामिल हुआ है। भारतीय अरबपति गौतम अडाणी 137.4 अरब डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ विश्व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ दिया है।

रैंकिंग में केवल मस्क और बेजोस से पीछे

आपको जानकारी दे दें कि रैंकिंग में गौतम अडाणी केवल मस्क और बेजोस से ही केवल पीछे हैं। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क की नेटवर्थ की बात करें तो 251 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, जबकि बेजोस 153 अरब डॉलर के साथ द्वितीय हैं। अडाणी टॉप-10 लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। वहीं 91.9 अरब डॉलर (7.3 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं।

पिछले महीने बिल गेट्स को पछाड़ा था

पिछले महीने अडाणी चौथे सबसे अमीर कारोबारी बने थे। उन्होंने बिल गेट्स को पछाड़ा था। अडाणी ने अकेले 2022 में अपनी नेटवर्थ में 60.9 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। ये किसी भी कारोबारी से 5 गुना ज्यादा है। उन्होंने पहली बार फरवरी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पीछे छोड़ा था।

सीमेंट कारोबार में भी दूसरे स्थान पर

बता दें कि इसी मई महीने में गौतम अडाणी की कंपनी ने होल्सिम का भारतीय सीमेंट कारोबार खरीदने का ऐलान किया था जिसको लेकर यह डील 10.5 बिलियन डॉलर में हुई थी। इस डील से अडाणी ग्रुप केवल एक ही झटके में भारतीय की सीमेंट मार्कीट में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : Coronavirus in India Updates : देश में कई दिनों बाद 5500 से कम केस

यह भी पढ़ें : Major Incident in Meerut : बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat Murder Case Update : पीए सांगवान ने सोनाली को पिलाई थी ड्रग्स

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

1 hour ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

4 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

5 hours ago