देश

The Great Khali Son : द ग्रेट खली के घर बेटे का जन्म, परिवार में खुशी का माहौल

India News (इंडिया न्यूज), The Great Khali Son, चंडीगढ़ : रेस्लिंग में भारत का लोहा मनवा चुके WWE चैपियन दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली के घर बेटे ने जन्म लिया है। उनकी पत्नी हरपिंदर कौर ने अमेरिका के मैटरनिटी होम में बेटे को जन्म दिया जिसका खली ने वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में वह बेटे को गोद में लेते हुए दुलार करते नजर आ रहे हैं।

हिमाचल के रहने वाले हैं खली

बता दें कि खली हिमाचल के रहने वाले हैं और उसके घर में खुशी का माहौल है। खली फिल्मों के अलावा रियालिटी शो बिग बास में भी भाग ले चुके है। खली एकमात्र भारतीय रेसलर हैं, जिन्होंने विदेश में जाकर बड़े दिग्गज रेसलरों को हराकर डब्लयूडब्लयूई का टाइटल अपने नाम किया। खली साल 2006 से 2014 तक डब्लयूडब्लयूई में रहे और इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज पहलवानों से फाइट की थी।

जानिए ग्रेट खली की इतनी है हाइट

आपको यह भी जानकारी दे दें कि खली 157 किलो भारवर्ग के खिलाड़ी हैं, जिनकी हाइट 7 फुट 1 इंच है। खली रेस्लिंग के साथ-साथ हॉलीवुड, बॉलीवुड और टेलीविजन शो में भी काम कर चुके हैं। दिलीप सिंह राणा का जन्म हिमाचल के एक गरीब किसान परिवार में हुआ। सात भाई, बहनों में इनका शरीर अलग ही था।

शुरुआती दिनों में खली मजदूरी करते रहे हैं। एक बार पंजाब पुलिस के डीजीपी रहे एमएस ढिल्लों हिमाचल गए तो उनकी नजर दिलीप सिंह राणा पर पड़ी। उन्होंने खली को पंजाब पुलिस जॉइन करवाई जिसके बाद खली प्रोफेशनल रेस्लिंग में गए और भारत का नाम रोशन किया। खली ने पहले बताया था कि चूंकि मैं भारत से था इसलिए डब्लयूडब्लयूई मैनेजमेंट ने भारत की संस्कृति और इतिहास को देखा।

शुरुआती दिनों में फाइट रेस्लिंग के दिग्गज खिलाड़ियों से हुई थी और मैंने सबको हरा दिया था। इसलिए उन्होंने मां काली ने जिस तरह राक्षसों का रूप धारण किया था, उसी के तर्ज पर मुझे भी ग्रेट काली का नाम दिया लेकिन धार्मिक रूप से किसी को आपत्ति न हो और वाद-विवाद से बचने के लिए ग्रेट काली बाद में द ग्रेट खली बने।

यह भी पढ़ें : Congress Appeals to Voters : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करें : कांग्रेस

यह भी पढ़ें : Rajnath Singh : भारत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में निर्बाध वैध वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए प्रतिबद्ध : राजनाथ

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

16 mins ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

27 mins ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

55 mins ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

1 hour ago

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

3 hours ago