बारिश के मौसम में बनाएं ये 10 डिश, हो जायेगा बारिश का मज़ा दोगुना

इंडिया न्यूज, 10 Dishes During Rainy Season : मानसून का मौसम चल रहा है। हर तरफ बारिश ही बारिश है। मौसम सुहाना है। कहीं धूप तो कहीं छांव है। बारिश के मौसम में कुछ खास मिल जाए, तो दिन बन जाता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही डिशेस लेकर आये है जो आपके बारिश के मौसम को और खुशनुमा बना देंगे। तो आईये जानते है उन व्यंजनों के बारे में –

भुट्टा(कॉर्न): बारिश के मौसम में अगर कही से भुट्टा मिल जाए तो बात ही क्या होगी। बारिश के मौसम में गरम उबला भुट्टा, जिसपर ढेर सारा मसाला(स्वादानुसार) लगा हो, और नींबू का स्वाद हो। तो मजा ही आ जायेगा।

पकोड़े: बारिश के मौसम में पकोड़ों का नाम लेते ही मुंह में खुद ब खुद पानी आ जाता है। पकोड़ों के साथ अगर एक कप चाय मिल जाए तो बात ही क्या होगी। अपनी पसंद के हिसाब से आप प्याज, आलू या पनीर के पकोड़े बना सकते हैं। बारिश में इमली या पुदीने की चटनी के साथ पकोड़े आपका दिन बना देंगे।

यह भी पढ़ें: Home Remedies For Blood Purifier: घरेलू नुस्खों से अपने रक्त को कैसे रखें शुद्ध?, जानिए

समोसा: समोसों से ज्यादा शायद ही भारत में कुछ खाया जाता हो। चाहे मानसून का मौसम हो या गर्मी या सर्दी का मौसम समोसे हर मौसम में खाये जाते है और साथ चाय हो तो स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। बारिश कितनी भी हो जाए, फिर वो हमें बोर नहीं करती।

मसाला चाय: अगर आपको बारिश बेहद पसंद है, तो मसाला चाय बारिश में भी तड़का लगा देती है। छत पर टीन शेड के नीचे अगर मसाला चाय मिल जाए, साथ ही हल्का म्यूजिक। तो दिन बन जाता है। अगर अदरक वाली मसाला चाय हो तो और भी मज़ा आ जाता है।

कचोरी: बारिश के मौसम में कचोड़ी और शानदार आलू की सब्जी का नज़ारा ही कुछ और है। कौन खुद को रोक पाएगा? और अगर दोस्तों का साथ मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या होगा।

यह भी पढ़ें: Benefits of Green Tea: ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक, जानिए

सूप: बारिश और सूप सुन कर ही मुँह से पानी आने लगता है। जो चीज़ आपको पसंद हो आप उस चीज़ का सूप बना कर एन्जॉय कर सकते है। जायदा भी बना रहेगा, पेट खराब होने का डर भी नहीं।

मोमोज: बारिश में वेज या चिकन मोमोज लाल मिर्च की चटनी के साथ खाने का मजा ही कुछ और है। स्वाद और मस्ती दोनों एक साथ।

जलेबी: जलेबी का नाम सुनते ही मन खुश हो जाता है। अगर बारिश के मौसम में जलेबी और समोसे का साथ हो, तो इससे बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता।

रोस्टेड चिकन टिक्का: मासाहारी लोग बारिश के मौसम में चिकन टिक्का खाना खूब पसंद करते है। मानसून सीजन में छत पर रोस्टेड चिकन के साथ तीखी चटनी और प्यास का साथ हो, तो क्या कहने।

वडा पाव: मुंबई की खास डिश वडा पाव अब मुंबई की नहीं रह गई। बारिश के मौसम में वडा पाव खाने का अलग ही मचा है। वडा पाव के साथ बारिश की बूंदे वाकई खलबली मचा देती हैं और बारिश को दोगुना कर देती है।

यह भी पढ़ें: Coffee Beneficial or Harmful : कॉफ़ी सेहत के लिए है फायदेमंद या नुकसानदायक, जाने Research क्या कहती है

Connect With Us: Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

2 hours ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

3 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

3 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

3 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

3 hours ago