काम की बात

Devshayani Ekadashi on 17th July : दो माह बाद 2 जुलाई से 15 दिन तक फिर बजेगी शहनाई, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

  • 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ ही चार माह के लिए लग जाएगा मांगलिक कार्यों पर विराम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Devshayani Ekadashi on 17th July : विवाह की तैयारियां कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है कि गुरु व शुक्र ग्रहों के अस्त होने से विवाह समारोहों पर अप्रैल के अंत से लगा विराम 29 जून को समाप्त हो जाएगा। गुरु ग्रह का उदय हो चुका हैं, अब 29 जून को शुक्रोदय भी होगा। शुक्रोदय होने के 3 दिन बाद ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी।

Devshayani Ekadashi on 17th July : एकादशी के बाद चार माह तक विवाह नहीं होंगे

इसके बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्य शादी-विवाह, नामकरण, जनेऊ, मुंडन, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, भवन-वाहन, आभूषण की खरीदारी शुरू हो जाएगी। शुक्र ग्रह के उदय होने से विवाह आदि के लिए इंतजार कर रहे लोगों को दो से 16 जुलाई तक लगातार शुभ मुहूर्त मिलेंगे। इसके चलते जिनके विवाह तय हो चुके है, उन्होंने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इसके बाद फिर 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद चार माह तक विवाह नहीं होंगे।

ये हैं शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के मुताबिक शुक्र ग्रह का उदय 29 जून की रात 9:34 बजे पश्चिम दिशा में होगा। इसके बाद जुलाई में 2 से 16 जुलाई यानी 15 दिन तक लगातार विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। विवाह के लिए गुरु, शुक्रोदय जरूरी है। विवाह के लग्न मुहूर्त देखते समय गुरु और शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति में होना जरूरी होता है। इनमें से एक भी ग्रह अस्त होने या खराब स्थिति में होने पर उस तिथि में विवाह का मुहूर्त नहीं बनता है। देवगुरु बृहस्पति और शुक्र देव को विवाह के लिए कारक माना जाता है।

दो जुलाई से विवाह आरंभ हो जाएंगे

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं तो जल्द शादी के योग बनते हैं। इन दोनों ग्रहों के कमजोर होने पर विवाह में बाधा आने लगती हैं। यह भी माना जाता है कि गुरु और शुक्र तारा के अस्त होने पर विवाह नहीं किया जाता है। इस बार गुरु ग्रह 3 मई को अस्त हुए थे। इसके चलते ये सभी मांगलिक कार्य नहीं हो रहे थे। गुरु ग्रह 2 जून को उदय हो चुके है। वहीं शुक्र ग्रह 29 अप्रैल को अस्त हुए थे। 29 जून को शुक्रोदय होगा। इसके बाद शुक्र की बाल्यावस्था समाप्त होने पर दो जुलाई से विवाह आरंभ हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today : जानिए सोना चांदी के आज के भाव

यह भी पढ़ें : Monsoon in Haryana 2024 : प्रदेश में 28 जून को मॉनसून की दस्तक, 28-29 जून को भारी बारिश

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

9 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

10 hours ago