Allergy Problem : एलर्जी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फ़ूड

इंडिया न्यूज़, Allergy Problem : अगर आप भी एलर्जी की समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी सहायता से आप अपनी इस समस्या से से जल्दी ही छुटकारा पा सकते हैं। ये एक ऐसी समस्या है जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। इसके कारण आपको बहुत सी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। एलर्जी की समस्या में व्यक्ति को जीवनशैली और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इस समस्या में लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। एलर्जी होने पर आपको खुजली, जलन, स्किन से जुड़ी परेशानियां, गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बतायंगे कि आप किस तरह का भोजन लें जिससे आपको समस्या से जल्दी ही राहत मिल जाए आइए जानते हैं :-

हल्दी का सेवन

एलर्जी की समस्या में हल्दी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक शोध में इस बात की पुष्टि की गयी है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एलर्जी के लिए बहुत उपयोगी होती है। इसमें मौजूद हिस्टामाइन कंपाउंड एलर्जी की समस्या को कंट्रोल करने और एलर्जी के लक्षणों को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। ‘

प्याज का सेवन करें

प्याज भी एलर्जी की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्याज में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं जो एलर्जी की समस्या को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा प्याज में कुछ ऐसे केमिकल पाए जाते हैं जो शरीर में एलर्जी की वजह से होने वाली परेशानी को कम करने का काम करते हैं।

टमाटर खाएं

टमाटर भी एलर्जी की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। टमाटर में कैरोटीनॉयड पाया जाता है जो शरीर में हिस्टामाइन को रिलीज होने से रोकने का काम करता है। इसका सेवन करने से एलर्जी की समस्या को कंट्रोल में किया जा सकता है और एलर्जी के कारण होने वाली परेशानियों को कम करने में भी फायदा मिलता है।

विटामिन सी वाले फल

एलर्जी की समस्या में खट्टे फलों का सेवन बहुत उपयोगी होता है। खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा होती है और विटामिन सी प्लाज्मा एस्कॉर्बिक एसिड को बढ़ाने का काम करता है। इससे एलर्जी की समस्या और इसके लक्षणों को कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है।

अदरक खाएं

अदरक का सेवन भी एलर्जी के लक्षणों को कम करने और इसके कारण होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है। अदरक में जिंजरोल पाया जाता है जो शरीर में एलर्जी को कंट्रोल करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक रखने का काम करता है। इसका सेवन करने से एलर्जी के कारण होने वाली परेशानियों को कम करने में भी फायदा मिलता है।

 

यह भी पढ़ें : Benefits Of Coconut Milk : नारियल के दूध के सेवन से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

5 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

6 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

6 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

7 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

9 hours ago