होम / बासी रोटी खाने के बेमिसाल फायदे जानकर आप हो जायेंगे हैरान

बासी रोटी खाने के बेमिसाल फायदे जानकर आप हो जायेंगे हैरान

• LAST UPDATED : May 25, 2022

इंडिया न्यूज, Ambala: अक्सर ही घरों में रोटियां बच जाती है जिन्हें लोग दोबारा खाना पसंद नहीं करते हैं। बासी रोटी का नाम सुनते ही लोगों की भूख खत्म हो जाती है। लोग बासी रोटी खाने से बचते हैं ये बात बेहद ही कम लोग जानते होंगे कि बासी रोटी खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आज इस लेख में हम बासी रोटी खाने के फायदों के बारे में जानेंगे।

बासी रोटी खाने के क्या है फायदे

गेहूं के आटे की रोटियां काफी पौष्टिक और सुपात्य होती हैं ज्यादा समय तक रखे रहने की वजह से इसमें मौजूद बैक्टीरिया सेहत बनाने में बहुत फायदेमंद होता हैं। आपको सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा लेकिन ये सच है। रोटी बासी हो जाने पर उसमें लाभकारी बैक्टिरिया आ जाते हैं और इसमें ग्लूकोज की मात्रा कम होती है। यही वजह हैं कि बासी रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

ब्लडप्रेशर और डायबिटीज की बीमारियों में लाभदायक

Eating Stale Bread is Beneficial for Health

अगर आपको ब्लडप्रेशर और डायबिटीज की प्रॉब्लम है तो सुबह के समय बासी रोटी दूध के साथ खाना बेहद फायदेमंद है। बासी रोटी दूध के साथ खाने से डायबिटिज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों में आराम मिलता है।

एसिडिटी के लिए फायदेमंद

पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी और कब्ज से राहत पाने के लिए बासी रोटी खाना बेहद फायदेमंद होता है। बासी रोटी में फाइबर मौजूद होता है, जो हमारे पाचन को ठीक रखने में मदद करती हैं।

ये भी पढ़े : गर्मियों में स्किन इन्फेक्शन से बचने के लिए रखे बॉडी का खास ख्याल

बॉडी के तापमान को रखता है नियंत्रित

बासी रोटी का सेवन हमारे शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

सेहत बनाने में है असरदार

दुबले-पतले व्यक्ति को सेहत बनाने के लिए दूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए। यह बहुत फायदेमंद होती है इसका सेवन करने से शरीर में बल की वृद्धि होती है।

कसरत करने वालों के लिए फायदेमंद

बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि जिम जाने वाले लोगों के लिए भी बासी रोटी खाना बहुत फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल मसल्स को मजबूत बनाते हैं बल्कि एनर्जी को भी बढ़ाते हैं जो कसरत करते हुए थकान महसूस नही होने देते।

ये भी पढ़े : जानिये घर पर ही बालों को कैसे करें लम्बा और घना

ये भी पढ़े : गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन अमृत के सम्मान, जानिये इसके फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की का था मामला
Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला
Haryanvi Returns From Indonesia : युवक इंडोनेशिया में बनाए गए थे बंधक, सकुशल पहुंचे अपने प्रदेश
Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया
Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा
Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox