Banana And Multani Mitti Face Pack : केले और मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चमकाएं अपनी त्वचा

इंडिया न्यूज़, Banana And Multani Mitti Face Pack : सुन्दर दिखने के लिए महिलाएं तरह तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। इनमें से एक है फेस पैक। हमें मार्किट में बहुत से पैक मिल जाते हैं लेकिन ये बाजार में बहुत महंगे मिलते हैं, और ये हमारी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाते। है आज हम आपको बताएंगे कि इन प्रोडक्ट की बजाए घर पर आसानी से कैसे फेस पैक आप घर पर बना सकते हैं।

केला और मुल्तानी मिट्टी का उपयोग चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। आयुर्वेद में इन दोनों का बेहद महत्व बताया है। आपको बता दें कि इन दोनो के मिश्रण से त्वचा पर कई फायदे होते हैं। इन दोनों का फेस पैक आपको त्वचा की कई समस्या से छुटकारा दिलाता है। केले और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर उपयोग करना बेहद ही आसान है। इससे त्वचा का एक्सट्रा ऑयल नियंत्रित होता है। जिसकी वजह से चेहरे पर कील मुंहासे और दानों के दाग धब्बे कम होते हैं। इस पैक से चेहरे की झुर्रियां भी कम होती है और आपके चेहरे का कालापन भी दूर होने लगता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में :-

झुर्रियों को दूर करने में सहायक (Remove Rrinkles)

केले और मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक से आपकी झुर्रियां दूर होती है। इस पैक से चेहरे की त्वचा में कसाव आता है। साथ ही चेहरे पर पहले से आई फाइन लाइन भी दूर होने लगती हैं। लटकती त्वचा टाइट होने लगती है।

दाग धब्बों को तेजी से करें दूर (Remove Stains)

इस पैक से आपके चेहरे साफ होने लगता है। मुंहासों और दाने धीरे-धीरे ठीक होते हैं और चेहरे पर इनकी वजह से आने वाले दाग धब्बे साफ होने लगते हैं। यदि आप इस पैक को नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं तो इससे चेहरे का रंग साफ होने लगता है।

ऑयल को करें बैलेंस (Balance The Oil)

गर्मियों में तैलीय त्वचा से आपको कई तरह की समस्याएं होने लगती है। तैलीय त्वचा में दाने और मुंहासे तेजी से होते हैं। इसके साथ त्वचा पर झाइयां होने की संभावना बढ़ जाती है। इस पैक को लगाने से त्वचा का ऑयल बैलेंस होता है और इसकी वजह से होने वाली समस्याएं कम होती है।

चेहरे में आता है निखार (Glowing Face)

केला और मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक से आपके चेहरे पर निखार आने लगता है। ये पैक चेहरे का कालापन दूर करता है। साथ ही जब आपकी त्वचा रोग मुक्त बनती है तो चेहरे पर धीरे-धीरे निखार आने लगता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा पर चमक आने लगती है।

कैसे बनाएं फेस पैक (Banana and Multani Mitti Face Pack)

इस पैक के बनाने के लिए एक केले को पिस लें।
इसके बाद इसमें करीब दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।
इसके बाद इस पैक में करीब दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
अब सभी चीजों को मिक्स कर लें।
इसके बाद आप तैयार पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं।
इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

यह भी पढ़ें : Hair Care : नारियल तेल और एलोवेरा के इस्तेमाल से पाएं खूबसूरत और लंबे बाल

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jamaat e Islami: ‘जाटों के चक्कर में…’, कांग्रेस की हार पर मुस्लिम संगठन जमात-ए इस्लामी ने की आलोचना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jamaat e Islami: जमात-ए-इस्लामी हिंद ने हाल ही में हरियाणा…

21 seconds ago

Indian Railways : इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एसी श्रेणी में ले जा सकेंगे सहायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Indian Railways : सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि…

4 mins ago

Haryana New Goverment: हरियाणा में किस दिन होगा शपथ ग्रहण? हो गया तय, PM Modi भी होंगे शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। अब…

16 mins ago

Balraj Kundu: बंद करवा दी लड़कियों के लिए ये सेवा, चुनाव में हारने के बाद पूर्व विधायक का फैसला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Balraj Kundu: कुंडू ने हार के बाद अपने समर्थकों की…

31 mins ago

Bhupendra Hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आखिर क्यों नाराज हैं कांग्रेस आलाकमान? बैठक में भी नहीं किया गया आमंत्रित

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के अंदरूनी रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। कई नेता…

39 mins ago

Paddy Procurement : हरियाणा में अब तक इतने लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Paddy Procurement : हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2024- 25…

41 mins ago