Bank Holidays in Feb 2022 फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

Bank Holidays in Feb 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :

Bank holidays in Feb 2022 : यदि आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो इसे जरूर निपटा लें। क्योंकि आने वाले दिनों में ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे। इस महीने फरवरी के अगले 19 दिन में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक बैंक हड़ताल (Bank strike) और आफिशियल छुट्टियों को मिलाकर कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज बंद होंगे।

रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची पर नजर डालें तो 15 फरवरी से अवकाश शुरू होंगे। इनमें गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती और मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। फरवरी में 11 दिन में 9 दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays) रहेंगी। (Bank Holidays in Feb 2022) इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। हालांकि ये अवकाश विभिन्न राज्यों में अलग-अलग दिन होंगे।

2 दिन बैंकों की हड़ताल 

वहीं इस महीने फरवरी में 2 दिन 23 और 24 फरवरी को बैंकों की हड़ताल भी है। बताया गया है कि सेंट्रल ट्रेड यूनियन और कुछ अन्य संगठनों ने मिलकर 23 बैंक हड़ताल करने की घोषणा की थी। इसमें देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर हड़ताल करने वाले हैं। Bank Holidays in Feb 2022 इसलिए बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

  • 15 फरवरी: मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनउ में बैंक बंद)
  • 16 फरवरी: गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)
  • 18 फरवरी: डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)
  • 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)

इन वीकेंड पर भी बैंक बंद रहेंगे

  • 12 फरवरी: महीने का दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 13 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 20 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 26 फरवरी: माह का चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 27 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

राज्यों में अलग अलग होते हैं त्योहारों के अवकाश

बता दें कि आरबीआई की ओर से जारी सूची में फरवरी में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। (Bank Holidays in Feb 2022)लेकिन ये कुछ अवकाश राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण होंगे। कई राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।

Also Read : Bank Holidays In February जल्द निपटा लें बैंक से संबंधित जरूरी काम,11 दिन रहेगा अवकाश

Also Read : Budget Session Of Haryana Assembly Update मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रपोजल को मिली मंजूरी

Mohit Saini

Sub Editor at Indianews.in | Indianewsharyana.com | IndianewsDelhi.com | Aajsamaj.com | Manage The National and Live section of the website | Complete knowledge of all Indian political issues, crime and accident story. Along with this, I also have some knowledge of business.

Share
Published by
Mohit Saini

Recent Posts

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…

5 mins ago

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

19 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

1 hour ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

1 hour ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

1 hour ago