होम / Benefit Of Pulses : दाल का नियमित सेवन दे सकता है बहुत से स्वास्थ्य लाभ

Benefit Of Pulses : दाल का नियमित सेवन दे सकता है बहुत से स्वास्थ्य लाभ

• LAST UPDATED : February 18, 2023

इंडिया न्यूज़, Benefit Of Pulses : स्वस्थ रहने के लिए हमें अच्छा आहार लेना बहुत जरूरी है। अपने रोज के खाने में हमें अलग अलग तरह की सब्जियाँ, फल और दालों का सेवन करना चाहिए। अगर हम अपने रोज के खाने में दाल का इस्तेमाल करते हैं तो ये हमें बहुत से लाभ दे सकती है।

दालों में प्रोटीन की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। हर दिन यदि आप अलग तरह की दाल को अपने खाने में शामिल करेंगे, तो ये बहुत फायदेमंद होगा। आज हम आपको दाल खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं :-

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी

दालों में फोलेट और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो गर्भवती महिलाओं को उनकी पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती हैं। यदि आप रोजाना अपने आहार में दालों को शामिल करेंगे, तो इससे स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। गर्भवती और शिशु दोनों की सेहत के लिए दाल का सेवन फायदेमंद है।

प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत

किशोरावस्था के दौरान आपके शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकें। अगर आप शाकाहारी हैं, तो दालों का सेवन करके, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं। मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना दालों को अपने आहार में शामिल करें।

Incorporate Pulses into your diet to maximize the nutritional benefits

कईं बीमारियों से बचाव

दालों का सेवन हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है। दालों का सेवन सेहत के लिए बहुत पौष्टिक होता है, साथ ही इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। इसलिए यह हृदय रोगियों के लिए स्वस्थ होती है। दालें कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाले हृदय रोगों से भी बचाती हैं। अगर आपको हृदय रोग की समस्या है, तो आपके लिए भी दालों का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

पचने में आसान

दालें पाचन के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। इनमें पाए जाने वाले डाइट्री फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होने है।

यह भी पढ़ें : Disadvantages Of Using Perfume : जानिए परफ्यूम के इस्तेमाल से क्या नुकसान होते हैं

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox