Benefit Of Ragi : रागी से छोटे बच्चों को मिलते हैं अद्भुत फायदे

इंडिया न्यूज़, Benefit Of Ragi : रागी को हम मोटे अनाज के रूप में भी जानते हैं, ये हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वैसे तो ये बड़े बूढ़ों और बच्चों सबके लिए लाभदायक है लेकिन खासकर छोटे बच्चों के लिए रागी बेहद फायदेमंद है। रागी कैल्शियम, फाइबर और विटामिन डी का एक अच्छा सोर्स है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। मोटे अनाजों की अपनी खूबियों के कारण सरकार भी इन्हें प्रमोट कर रही है। रागी भी एक महत्वपूर्ण और पोषक तत्वों से युक्त मोटा अनाज है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों को इसके क्या फायदे हैं आइए जानते हैं :-

हड्डियों को मजबूत करता है

रागी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में और उसके विकास के लिए आवश्यक है। बच्चों के लिए रागी का आटा पचाना आसान होता है। बच्चों में कैल्शियम का सेवन बढ़ाने के लिए रागी का आटा एक अच्छा विकल्प है।

प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है

नवजात शिशुओं के आहार में मांसपेशियों के विकास के लिए प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है। रागी प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है इसलिए अधिकांश डॉक्टर नई मांओं को अपने बच्चों को रागी का दलिया खिलाने की सलाह देते हैं।

एनीमिया से बचाए रागी

जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो या एनीमिया का कारण बनता है इसलिए अपने बच्चों को एनीमिया के खतरे से बचाने के लिए पर्याप्त आहार है रागी का आटा 100% प्रकृति अवयवों से बना है जो एनीमिया को रोकने में मददगार है।

पाचन को बेहतर करता है

छोटे बच्चों में पाचन की एक बड़ी समस्या होती है ऐसे मे रागी उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। रागी फाइबर से भरपूर होता है जो मल त्याग करने और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। फाइबर बार बार भूख लगने से बचाता है और क्रेविंग को रोकता है।

कुपोषण को दूर करे रागी

कुपोषण को खत्म करने के लिए शिशुओं को रागी देना चाहिए। रागी वजन बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें पोषण सामग्री बहुत अधिक होती है। यह कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों के अलावा विटामिन बी और डी का उत्कृष्ट स्रोत है। इसलिए बच्चों को जरूर दें।

यह भी पढ़ें : Tips To Overcome Exam Stress : एग्जाम के स्ट्रेस को दूर करने के लिए टिप्स

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini का ऐलान 25 हजार नौकरियों के परिणाम जल्द होंगे घोषित, ज्वाइनिंग लेटर भी होंगे जारी

पिछले 10 वर्षो में बिना पर्ची व खर्ची की सरकार को चलाया  विजयदशमी के महापर्व…

2 hours ago

Haryana Ko Jano : प्रदेश के 1000 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

नवम्बर माह के पहले सप्ताह में संपन्न होगी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों…

2 hours ago

Sharadiya Navratri Ashtami : श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करा व्रत समाप्त किए

भोजन कराने को कन्याओं को गली-गली ढूंढते नजर आए श्रद्धालु मंदिरों में कन्याओं को सामूहिक…

3 hours ago

Jind Crime News : मां-बेटी संदिग्ध हालात में गायब, मामला दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : आदर्श कॉलोनी सफीदों से मां बेटी…

3 hours ago

Mohan Lal Badoli का कांग्रेस पर तंज : हारने के बाद हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बना…

3 hours ago