Benefits Of Buttermilk With Jaggery : गुड़ मिलाकर छाछ पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे

इंडिया न्यूज़, Benefits Of Buttermilk With Jaggery : गर्मी में छाछ का सेवन करना चाहिए, ये हमारे शरीर को ठंडक देता है। छाछ में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन अगर छाछ का सेवन गुड़ के साथ किया जाए तो ये हमें और भी ज्यादा लाभ दे सकता है। आइए आज हम आपको छाछ और गुड़ को मिलाकर पीने के फायदे बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं :-

Benefits Of Buttermilk With Jaggery

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम की समस्या में छाछ के साथ गुड़ का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। छाछ और गुड़ में मौजूद पोषक तत्व और गुण इन्फेक्शन कम करने और सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। गुड़ में मिनरल्स, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं।

खून की कमी दूर करे

शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की कमी होने पर छाछ में गुड़ डालकर खाने से बहुत फायदा मिलता है। गुड़ में मिनरल्स और आयरन आदि की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर करने में बहुत फायदा मिलता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पाचन से जुडी समस्याओं को कम करने के लिए छाछ और गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ का सेवन लोग पुराने समय से ही खाना खाने के बाद पाचन ठीक करने के लिए करते आ रहे हैं।

एसिडिटी में फायदेमंद

एसिडिटी या पेट में गैस बनने की समस्या में भी छाछ और गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। छाछ में मौजूद गुण पेट में एसिड कंट्रोल करने का काम करते हैं। गुड़ मिलाकर छाछ का सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए भी छाछ और गुड़ का सेवन बहुत उपयोगी होता है। इसका सेवन करने से आपकी भूख भी कंट्रोल होती है। रोजाना दोपहर या शाम में छाछ में गुड़ मिलाकर खाने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड रखने, लू और गर्मी की चपेट से शरीर को बचाने और शरीर का चयापचय ठीक रखने के लिए भी गुड़ और छाछ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। एक गिलास छाछ में एक टुकड़ा गुड़ अच्छी तरह से मिलाकर इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Banana And Multani Mitti Face Pack : केले और मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चमकाएं अपनी त्वचा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

MLA Krishnalal Panwar बोले : विकास को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करूँगा, प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकता

हल्के में विकास को लेकर ओर गति प्रदान करने के लिए तैयार: कृष्ण लाल पंवार…

9 mins ago

Sirsa News : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शाह सतनामजी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने ब्रॉन्ज जीतकर देश का नाम किया रोशन 

मिस्र में खेली जा रही यूआईपीएम 2024 पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे शाह…

33 mins ago

Kurukshetra University यूएसएसएमएस के छात्रों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में किया नाम रोशन

खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक : प्रो. सोमनाथ सचदेवा India News Haryana (इंडिया…

57 mins ago

Congress Fact Finding Committee के गठन पर बोले विज..इनके फैक्ट तो जनता ने निकाल दिए सारे, “अब डिफेक्ट निकल रहे है’

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Fact Finding Committee हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल…

2 hours ago