Benefits of Consuming Gulkand गर्मी में गुलकंद का सेवन करने के है बहुत फायदे

Benefits of Consuming Gulkand : गर्मी में गुलकंद का सेवन करने के है बहुत फायदे

इंडिया न्यूज, अम्बाला

अक्‍सर गुलकंद का सेवन आपने सिर्फ पान में करते सुना होगा। इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है और यह गर्मी में हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक भी है। (Benefits of Consuming Gulkand) पुराने समय से ही भारत में इसका प्रयोग किया जाता है। नियमित रूप से गुलकंद का सेवन करने से अल्सर, कंस्टीपेशन और छाती में जलन जैसी बीमारियां ठीक हो जाती है।

गर्मी में गुलकंद का सेवन करने से सन स्ट्रोक की आशंका कम हो जाती है, इसके नाक से खून बहने वाली समस्या भी दूर हो जाती है। (Benefits of Consuming Gulkand)प्राचीन ग्रंथों में भी गुलकंद का वर्णन किया गया है, जिसमें इसकेे गुणों की चर्चा है।

क्‍या होता है गुलकंद

गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया जाने वाला पौष्टिक पदार्थ है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्‍त रहता है और जुबान पर आते ही इसका न भूलने वाला स्‍वाद आपको हमेशा तरोताजा रखता है। (Benefits of Consuming Gulkand)गुलकंद में कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर को ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढातेे हैं। आइए आज हम आपको बताएंगे कि गुलकंद में क्‍या क्‍या फायदे होते हैं।

गुलकंद की तासीर

गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। गर्मी में गुलकंद का सेवन करने से सन स्ट्रोक की आशंका बहुत कम हो जाती है, इसके अलावा नाक से खून बहने की समस्या भी दूर हो जाती है। (Benefits of Consuming Gulkand)प्राचीन ग्रंथों में भी गुलकंद का वर्णन मिलता है, जिसमें इसकेे गुणों की चर्चा की गई है।

Read Also : Beet root is Beneficial for Obesity Problem मोटापे की समस्या के लिए फायदेमंद है चुकंदर

गुलकंद का सेवन करने के फायदे और नुकसान

मानव शरीर के पित्‍त रोग को ठीक करने के लिए गुलकंद का प्रयोग किया जाता है। इसका उल्‍लेख आयुर्वेद में भी मिलता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भवसार ने इंस्टाग्राम पर गुलकंद के फायदे के बारे में बताया है। गुलकंद बेहद स्वादिष्ट आयुर्वेदिक टॉनिक है। (Benefits of Consuming Gulkand)इसमें गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में पित्त दोष को सही करने में लाभकारी हैं। आयुर्वेद के मुताबिक जानते हैं गुलकंद के कौन-कौन से फायदे हैं। गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो एनर्जी बूस्टर होता है।

  1. गुलकंद का सेवन करने से एसिडिटी कम हो जाती है। इसलिए रा‍त्रि भोजन के बाद मीठा पान खाने का प्रचलन है।
  2. अल्‍सर, गैस्ट्रिक और अपच की बीमारियों में गुलकंद का प्रयोग लाभदायक होता है।
  3. त्‍वचा को निखारने के लिए भी गुलकंद का प्रयोग किया जाता है। इसके नियमित सेवन से त्‍वचा में चमक बरकरार रहती है।
  4. जिन लोगों की नाक बहने की बीमारी है, अगर वे गुलकंद का प्रयोग करें तो इस समस्‍या से उन्‍हें निजात मिल सकती है।
  5. खुलजी, छाले, झुर्रियां और कील मुंहासे में गुलकंद का सेवन लाभदायक होता है।
  6. गुलकंद का सेवन करने से चक्कर आने की बीमारी दूर हो जाती है।
  7. पीरियड्स के समय अत्यधिक रक्तस्त्राव को कम करने के लिए भी गुलकंद असरदार है।
  8. गुलकंद एनीमिया को दूर करके ब्लड प्यूरीफायर है।
  9. गुलकंद मेटोबोलिज्म को मजबूत करता है।

Benefits of Consuming Gulkand

Read Also : How to Calm Your Body and Mind अपने तन और मन को कैसे करें शांत

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

7 mins ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

18 mins ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

45 mins ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

1 hour ago

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

3 hours ago