चाय नहीं इन काढ़े के सेवन से रखें अपने शरीर को स्वस्थ्य, जानिए

इंडिया न्यूज, Ambala : भारत के हर घर में सुबह के समय गरमा-गरम चाय पीना पसंद करते है। अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए चाय पीना ही बेहतरीन ऑप्शन समझते है। सर दर्द या खासी, जुकाम जैसी आम परेशानियों में चाय पीना एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। लेकिन खाली पेट चाय पीना हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

खाली पेट चाय पीने से कई लोगों को पेट से जुड़ी कई समस्याए जैसे- गैस और एसिडिटी जैसी कई समस्याओं की शिकायत होने लगती है। अगर आपको लंबे समय तक स्वास्थ्य रहना है तो सुुबह खाली पेट चाय को छोड़कर काढ़ा पीना शुरू करें। काढ़ा हमारे शरीर को लंबे समय तक स्वास्थ्य बनाए रखने में हमारी मदद करता है।

 सौंफ और दालचीनी का काढ़ा: पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं से बचने के लिए हमें काढ़े का सेवन करना चाहिए। सौंफ और दालचीनी के काढ़ा पीने से हमें पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं बचाता है। इसके साथ ही ये बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है। काढे का सेवन हमारा इम्यूनिटी बढ़ाने में भी हमारी मदद करता है।

आपको बात दे की दालचीनी का जरूरत से ज्यादा सेवन करना भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

लौंग और पुदीने का काढ़ा: लौंग का सेवन हमारे स्वस्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसके सेवन से श्वसन संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं। शुगर के खतरे को भी इसके सेवन से काफी हद तक कम किया जा सकता है।

पुदीने हमारे शरीर के लिए ठंठा माना जाता है। यह हमारे तन और मन को तरोताजा कर देता है। इसके अलावा पुदीने हाजमे को भी दुरुस्त रखता है। और अगर आप सांस की बदबू से परेशान है तो पुदीने के सेवन से इसे भी दूर किया जा सकता है।

वहीं काली मिर्च में मौजूद न्यूट्रिशन हमारे शरीर के लिए तो फायदेमंद है ही लेकिन उसके साथ ही यह मसाला हमारे वजन को भी नियंत्रित रखता है।

अदरक, हल्दी और काली मिर्च का काढ़ा: हर घर में हल्दी, अदरक और काली मिर्च का प्रयोग किया जाता है। लेकिन शायद ही आपकों पता होगा की हल्दी में करक्यूमिन तत्व पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माने जाते है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है।

अदरक में मौजूद तत्व हमारे शरीर में से गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है, और हमारे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में हमारी मदद करता है। यह हमारे फेफड़ों के लिए भी हेल्दी है।

तुलसी, इलायची का काढ़ा: तुलसी का सेवन पहले शरीर से जुड़ी कई समस्याओं में किया जाता था। इसके सेवन से शरीर से जुड़ी कई समस्यओं को दूर किया जा सकता है। तुलसी हमारे इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही ये हार्ट और फेफड़ों को भी स्वास्थ्य रखने में हमारी मदद करता है।

इलायची में मौजूद पाए जाने वाले तत्व हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और शरीर में सूजन की समस्या दूर करते हैं।

ऐसे बनाएं काढ़ा: काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी लें। उसमें आपको जिन चिजों का काढ़ा बनाना है उन चीजों को मिला ले और उस पानी को 4-5 मिनट उबालें। और छानकर इसका सेवन करे।

ये भी पढ़े : घर पर ही करें नेचुरल तरीकों से बालों को स्ट्रेट, जानिये कैसे

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

8 mins ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

44 mins ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

1 hour ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

3 hours ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

5 hours ago