होम / Benefits of Drinking Coconut Water in Summer गर्मियों में नारियल पानी पीने के फायदे

Benefits of Drinking Coconut Water in Summer गर्मियों में नारियल पानी पीने के फायदे

• LAST UPDATED : March 31, 2022

Benefits of Drinking Coconut Water in Summer : गर्मियों में नारियल पानी पीने के फायदे

इंडिया न्यूज, अम्बाला 

भारत में नारियल पानी बहुत ही लोकप्रिय है पर क्या आप नारियल पानी के फायदों के बारे में जानते है। नारियल पानी में शरीर के लिए फायदेमंद कई तरह के विटामिन्स, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होते हैं। (Benefits of Drinking Coconut Water in Summer)इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। रोज इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

तो आइए जानते हैं हम सुबह खाली पेट नारियल के पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है। सुबह सुबह नारियल पानी पीने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। नारियल पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। और साथ ही ये कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने में भी मदद करता है। तो आइये जानते है कि खाली पेट नारियल पानी पीने के हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।(Benefits of Drinking Coconut Water in Summer)

1. किडनी में स्टोन की समस्या को करता है कम

किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी नारियल पानी का सेवन करना अच्छा रहता है। अगर किसी को किडनी स्टोन  की समस्या हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन काफी हद तक ठीक होने में सहायता मिलती है।

2. ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में नारियल पानी काफी मदद करता है। नारियल पानी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Blood Pressure) में रहता है। अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

Read Also : Amla Powder Benefits for Hair बालों के लिए आंवला पाउडर के फायदे

3. नारियल पानी का सेवन है पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं। (Benefits of Drinking Coconut Water in Summer)ऐसे में नारियल पानी का सेवन आपके लिए बेहद लाभदायक होगा। सुबह खाली पेट इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे एक लाभ यह होता है कि आपको कब्ज से बचाता है और पाचन प्रक्रिया को दुरूस्त बनाता है।

4. नारियल पानी पीना होता है स्किन व त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट नारियल पानी की मदद से आप स्किन (Skin) व चेहरे का खोया हुआ ग्लो वापस ला सकती हैं। साथ ही पिंपल्स, झुर्रियां, और एग्जिमा की समस्या से छुटकारा मिलता है।इसमें विटामिन सी और अमीनो एसिड होता हैं. इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते है जो मुंहासों से लड़ने में भी मदद करता है।

5. नारियल पानी पीना है आंखों के लिए बहुत फायदेमंद

खाली पेट नारियल पानी पीना आंखें के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी खाली पेट इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।(Benefits of Drinking Coconut Water in Summer) साथ ही आंखों में दर्द और जलन जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।और साथ ही आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए नारियल का दो चम्मच ताज़ा पानी लें।इसमें दो बूंद बादाम का तेल मिलाएं।ऐसा करने से डार्क सर्कल्स समस्या भी दूर होगी।

खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से सेहत को कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। व्यक्ति को नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। यदि आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में नारियल पानी को जोड़ने से पहले एक बार अपने एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।(Benefits of Drinking Coconut Water in Summer)

Read Also : Get Rid of the Problem of Stones पाएं पथरी की समस्या से निजात

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox