Benefits Of Eating Black Grapes : जानिए काले अंगूर खाने के फायदे

इंडिया न्यूज़, Benefits Of Eating Black Grapes : अंगूर को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके हमारे स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलते हैं। मार्किट में दो तरह के अंगूर होते हैं हरे और काले अंगूर। लेकिन अगर आप खास तौर पर काले अंगूर का नियमित सेवन करते हैं तो डायबटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, त्वचा औऱ बालों की परेशानियों से निजात पा सकते हैं। जानिए, इसके क्या क्या फायदे हैं।

शुगर रोगी के लिए फायदेमंद

काले अंगूरों का सेवन करने से डायबटीज को भी ठीक किया जा सकता है। इन अंगूरों में रेसवर्टॉल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है। इस तरह शुगर संतुलन ठीक रहता है। ये शरीर में खून के बहाव को बढ़ाता है इसलिए ब्लड प्रेशर की भी शिकायत नहीं होने पाती।

दिल को स्वस्थ रखता है

काले अंगूरों में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को स्वस्थ रखता है। ये शरीर में कलेस्ट्रल की मात्रा भी नियंत्रित रखते हैं और दिल का दौरा या इससे संबंधित और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

वेट लॉस्ट में लाभदायक

अगर नियम से काले अंगूर खाएंगे तो ये वजन घटाने में भी मदद करेंगे। इनमें जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं वो शरीर से गैरजरूरी टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और इस तरह वजन कम होता है।

यह भी पढ़ें : Knowledge About Sugar Test : जानिए शुगर का लेवल कितना होना चाहिए

वायरस से लड़ने की भी क्षमता

रेसवेरॉटल तत्व बैक्टीरिया और फंगस को भी मारता है जो शरीर में किसी भी तरह का इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। ये पोलिया और हर्प्स जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है क्योंकि काले अंगूरों में वायरस से लड़ने की भी क्षमता होती है। ये फेफड़ों में नमी बढ़ा कर अस्थमा भी ठीक कर सकता है।

कब्ज में फायदेमंद

चूंकि काले अंगूर में शुगर, ऑरगैनिक एसिड और पॉलीओस की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ये अपच दूर करता है और पेट को आराम पहुंचाता है। पेट में होने वाली जलन को दूर करना है तो अंगरू खा सकते हैं।

जवान बनाए रखते हैं

इतना ही नहीं, काले अंगूर झुर्रियां हटाते हैं और त्वचा को बूढ़ा दिखने से रोकेत हैं। इसे लगातार खाने से त्वचा जवां औऱ निखरी हुई लगती है। इनमें मौजूद विटामिन सी स्किन सेल्स में जान भर देते हैं।

यह भी पढ़ें : Dahi Bhalle Cooking Tips : इन टिप्स के मदद से घर पर बनाएं मार्किट जैसे स्वादिष्ट दही भल्ले

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

12 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

22 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

26 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

27 mins ago