Benefits Of Eating Bottle Gourd : जानिए इस बेहतरीन फ़ूड को डाइट में शमिल करने के बेमिसाल फायदे

इंडिया न्यूज़, Benefits Of Eating Bottle Gourd : प्रकृति ने हमें बहुत से फल और सब्जियां दी है, जिनके अलग अलग फायदे हैं इनमें से एक है घीया। गर्मियों के मौसम में मार्केट में घीया ज्यादा देख़ने को मिलता है। इसका सेवन हम कई तरह से कर सकते हैं आज हम आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहें हैं आइए जानते हैं:-

आयुर्वेद के अनुसार सेहत के लिए फायदेमंद

गर्मियों में अक्सर भारी खाने और पाचन की गड़बड़ी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर घीया के सूप का सेवन किया जाए, तो इससे कंफर्ट और लाइट फूड और क्या होगा? आयुर्वेद की मानें तो नियमित रूप से घिया यानी लौकी का सेवन आपको गर्मियों की तमाम समस्याओं से राहत दे सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

अब बात अगर पोषक तत्वों की हो, तो घीया को पोषक तत्वों का भंडार कहना कुछ गलत नही होगा। जिस कारण आयुर्वेद में भी इसका रोज सेवन फायदेमंद माना गया है। लौकी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और विटामिन सी पाया गया है। जिससे इसका सेवन उल्टी, पेट खराब कमजोरी से राहत दे सकता है।

घीया खाने से फायदे:-

1.गर्मी का असर कम

आयुर्वेद में कहा गया है कि घीया की तासीर ठण्डी होती है। जिस कारण इसे समर डाइट में शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप घीया का सलाद, घीया का रायता या जूस का सेवन कर सकती हैं। तासीर ठण्डी होने से यह वातावरण का तापमान शरीर पर हावी नहीं होने देता। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन बेहतरीन साबित हो सकता है।

2. वेट लॉस के लिए फायदेमंद

आपने सुना होगा कि रोज नियमित रूप से घीया का सेवन नेचुरल तरीके से वजन घटाता है। पबमेड सेंट्रल के शोध में घीया को वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद माना गया है। शोध के मुताबिक फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर में कैलोरी नही बढ़ने देता। इसका सेवन आपको लंबे समय तक फिलिंग रखता है। जिस कारण आप अगले मील में कम कैलोरी का सेवन करती हैं।

3. हेयर लॉस कम करें

घीया का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बल्कि स्किन और हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद है। एनसीबीआई की घीया पर हुई एक रिसर्च के मुताबिक घीया के रस और तिल के तेल में मिलाकर लगाने से झड़ते बालों से राहत मिलती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और आवश्यक मिनरल्स हेयर फोलिक्स को मजबूत बनाकर जड़ो को मजबूत करते हैं।

4. इम्यूनिटी का रखे ख्याल

गर्मियों के दौरान अक्सर वायरल और फ्लू जैसी समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में चिकित्सक हमेशा घीया या तोरइ का सेवन करने को कहते हैं। क्योंकि तासीर ठण्डी होने के साथ इसमें बीमारियों से लड़ने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं। लौकी यानी घीया में एंटीओक्सीडेंट होने के साथ आवश्यक पानी की अधिक मात्रा पाई गई है। जो शरीर से टोक्सिन निकालकर बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करती है।

5. पाचन दुरूस्त रखने में मदद करें

घीया का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है।

यह भी पढ़ें : Home Remedies for Headache: अगर आप सिर दर्द से परेशान हैं तो तुरंत गोलियां खाने की बजाय अपनाएं घरेलू उपाय

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Israna Assembly में चुनाव के दिन बूथ पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Israna Assembly : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र…

1 hour ago

Madlauda Arhatiya Association ने नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण लाल पंवार का किया भव्य स्वागत

किसानों व व्यापारियों को नहीं आने दी जाएगी कोई भी समस्या : पंवार India News…

2 hours ago

Administrative Secretaries को धान और बाजरा खरीद की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने के निर्देश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Administrative Secretaries : हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद…

3 hours ago

Ratan Tata funeral : पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट पहुंचा, अंतिम दर्शनों को लेकर उमड़ी लोगों की भारी भीड़

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata funeral : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव…

3 hours ago

Ram Bilas Sharma महेंद्रगढ़ के विधायक को जीत की दी बधाई, महेंद्रगढ़ विकास में सहयोग का किया वादा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Bilas Sharma :भाजपा  के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास…

3 hours ago