होम / Benefits Of Eating Soaked Almonds And Gram: जानिए भीगे बादाम और चना एक साथ खाने के फायदे

Benefits Of Eating Soaked Almonds And Gram: जानिए भीगे बादाम और चना एक साथ खाने के फायदे

• LAST UPDATED : January 30, 2023

इंडिया न्यूज़, Benefits Of Eating Soaked Almonds And Gram:  बादाम गुणों से भरपूर होते है, इसे भिगोकर खाने से ये हमे बहुत से स्वास्थ्य लाभ देता है। इसके आलावा अगर चने की बात की जाए तो ये भी पोषक तत्वों का भंडार होता है। लेकिन क्या आपने कभी भीगे बादाम और चने का साथ में सेवन किया है। भीगे बादाम और चने के मिश्रण का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है।

भीगे बादाम और चना के मिश्रण का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि बादाम विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्त्रोत है। तो वहीं चना प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं :-

हड्डियां मजबूत करता है

भीगे बादाम और चने दोनों की कैल्शियम से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का रोजाना नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों (Bones) से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

खून की कमी को करता है पूरी

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप भीगे बादाम और चना का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निमार्ण में मदद करता है,जिससे खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी मजबूत करता है

भीगे बादाम का चने के साथ सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि इस मिश्रण में प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

भीगे बादाम का चने के साथ सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भीगे बादाम का चने के साथ सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन को कंट्रोल करता है

अगर आपका वजन (Weight) बढ़ गया है और आप कम करना चाहते हैं, तो आपको भीगे बादाम का चने के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : Easy Ways to Gain Weight: इतनी कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन तो आजमाइए ये नुस्खे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox