इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Benefits Of Fenugreek Seeds : मेथी के बीज का प्रयोग हमारे देश में अन्य प्रकार के पकवान में किया जाता है। इसका उपयोग हम पकवान को स्वादिष्ट बनानो के लिए करते है। लेकिन आज हम आपको इससे होने वाले अन्य फायादों के बारे में बताते है। जो की हमारी शरीर से जुड़ी अन्य बीमारीयों को खत्म करने में हमारी मदद करता है। मेथी हमारे शरीर के लिए कितना लाभदायक है और इसके क्या-क्या फायदे हो सकते है। इसके बारे में हम आपको बताते है।
मेथी में मौजूद पाचक एंजाइम पाये जाते है जो हमारे शरीर के आग्राशय को स्वस्थ बना देते है। मेथी में मौजूद फाइबर आपकी पाचन तंत्र को बेहतर बना देते है। जो हमारे शरीर में पाचन तंत्र से होने वाली बीमारीयों से बचाता है।
शुगर का कंट्रोल करने के लिए भीगी हुई मेथी का सेवन बहुत ही लाभदायक माना जाता है। अगर आपका शुगर लेवल नियंत्रित नही रहता है तो आप मेथी के पानी का उपयोग कर सकते है। वहीं, आप अंकुरित मेथी का उपयोग भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें केवल भीगी हुई मेथी की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत अधिक पोषक तत्व पाये जाते हैं।
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं, वे लोग सुबह खाली पेट मेथी के दानों को भिगोकर खाने से आप एसिडिटी से छुटकारा पा सकते है। एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह एक चम्मच भीगे हुए मेथी के दानों का सेवन करें।
मेथी स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। मेथी के सेवन से बालों का झड़ने से कम किया जा सकता है। वहीं, मेथी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जिसकी वजह से त्वचा की सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते है।
एक गिलास पानी के अंदर आप रात के समय मेंं एक से डेढ़ चम्मच मेथी दानों को भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को अच्छे से छान लीजिए और फिर इसे खाली पेट पीएं। एक दिन में एक चम्मच से ज्यादा मेथी दाने का सेवन न करें।
Read More : घर पर बनी नेचुरल सनस्क्रीन क्रीम है गर्मियों में बहुत इफेक्टिव Homemade Natural Sunscreen Cream
Read More : World Health Liver Day : गलत खान पान की वजह से बढ़ रही लिवर से जुड़ी समस्याए
India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…
रिश्ते में लगता था चाचा, मामला दर्ज India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi in Maharashtra Wardha : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…
आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…