होम / बढ़ते वजन को कम करने के लिए करे इस जूस का सेवन, जानिए फायदे

बढ़ते वजन को कम करने के लिए करे इस जूस का सेवन, जानिए फायदे

• LAST UPDATED : June 2, 2022

इंडिया न्यूज, Benefits Of Gourd Juice: आज के समय में मोटापा एक आम समस्या बना गया है। हमारे गलत खान पान की वजह भी मोटापे का शिकार हो रहे है। फास्ट फूड का सेवन आज की युवा पीढ़ी बहुत ज्यादा करने लगी है जो की मोटापे की समस्या को बहुत जल्दी जन्म देता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग कम करने के लिए कई तरह के उपाय का प्रयोग करते हैं। वजन कम करने के लिए कुछ लोग डायटिंग का सहारा लेते हैं। वहीं, कुछ लोग घंटों तक एक्सरसाइज करते हैं।

बता दे की बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करना बहुत जरुरी है। विशेषज्ञों की मानें तो कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न करनी चाहिए और जंक फूड खाने से परहेज करें। बढ़ते वजन को कम करने के लिए रोजाना सुबह लौकी का जूस का सेवन करे। आईए आपको इससे जुडे फायदों के बारे में बताते है।

लौकी की सब्जी

लौकी में कई पोषक तत्व की मात्रा पाई जाती है जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए वजन को कम करने के लिए लोकी की सब्जी का सेवन करना चाहिए। लौकी के छिलकों में मैंगनीज, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम कैल्शियम व पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। विशेषज्ञों का मानना है की लौकी के छिलके का सेवन वजन कम करने में बहुत ही लाभदायक माना जाता है। ये हमारे पेट जुड़ी कई अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।

लौकी का जूस

Benefits Of Gourd Juice

लौकी में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है। फाइबर से हमे भूख कम लगती है जिसके कारण हम बार बार खाने की आदत से छुटकारा पा सकते है। इसलिए लोकी के छिलके को उतार कर उसको कद्दूकस कर उसकों ब्लेंड कर करके उसका जूस निकाल ले और उसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाकर सेवन करें।

इसके सेवन से बहुत जल्दी फायदा देखने को मिलता है। इसके अलावा यह पाइल्स की बीमारी में लौकी का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए लौकी के छिलके को सुखाकर इसका पाउड़र बना ले और किसी डिब्बें में बंद करके रख ले। रोजाना सुबह इसकों पानी के गिलास में मिलाकर पिएं इससे पाइल्स की समस्या से आराम मिलता है।

ये भी पढ़े : इन समस्याओं में दूध आपके लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox