Benefits of Lukewarm Water : सुबह उठते ही पानी ठंडा पीएं या गरम? जानिए कैसे मिलेगी पानी से कई रोगों से निजात

28
Benefits of Lukewarm Water
सुबह उठते ही पानी ठंडा पीएं या गरम? जानिए कैसे मिलेगी पानी से कई रोगों से निजात

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Benefits of Lukewarm Water : अगर आप सुबह के समय पानी पी रहे हैं तो ध्यान रखें कि यह गुनगुना होना चाहिए। सुबह के समय इस ड्रिंक को पीने के कई फायदे होते हैं, जो आज हम आपको बताएंगे गुनगुने पानी के फायदे। गुनगुने पानी का रोजाना सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

सुबह होते ही सभी की निगाहें चाय या कॉफी ढ़ूंढने लगती हैं। भले ही सुबह के समय खाली पेट चाय पीने में दिक्कतें हों। यह आदत हमारी बॉडी को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है, लेकिन अगर हम सभी अपनी इस आदत में चाय को पानी से रिप्लेस कर दें तो कुछ ही दिनों में इसके फायदे आपकी शक्ल पर दिखने लगेंगे। लेकिन अगर आप सुबह के समय पानी पी रहे हैं तो ध्यान रखें कि यह गुनगुना होना चाहिए। सुबह के समय गुनगुना पानी पीने के कई फायदे होते हैं

Benefits of Lukewarm Water : पेट नहीं करेगा परेशान

गुनगुने पानी का रोजाना सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। गुनगुने पानी के आप एक की जगह दो गिलास भी पी लेंगे तो यह आपको नुकसान नहीं करेगा। बल्कि यह आपके पेट को एकदम साफ कर देगा। इससे आपकी कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।

वजन कम करने का सबसे सस्ता तरीका

आज की लाइफ स्टाइल में ज्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। इसे मेंटेन करने या कम करने के लिए लोग दवाओं और जिम के चक्कर में पड़ जाते हैं, लेकिन अगर अधिक भार के लोग गुनगुना पानी पीना शुरू कर देंगे तो उनका वेट कम होने लगेगा। गर्म पानी से पाचन ठीक होता है, जो अनचाहे फैट को दूर रखता है। वहीं, अगर आप गुनगुने पानी में नींबू और शहद या शुद्ध गुड मिलाकर पिएंगे तो यह कहीं ज्यादा असर करेगा।

खून की रफ्तार रहेगी बरकरार

ब्लड सर्कुलेशन अगर बॉडी में सही नहीं है तो आपको जल्द ही बीमारी अपना शिकार बना लेगी। हालांकि इस समस्या को भी गुनगुने पानी से दूर रखा जा सकता है। गर्म पानी पीने से हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे खून की रफ्तार सही से बनी रहती है।

सेहत के साथ सौंदर्य का भी ध्यान

सेहतमंद शरीर के साथ सौंदर्य कौन नहीं चाहेगा। दमकता चेहरा आपके हेल्दी होने का सबूत माना जाता है। गुनगुने पानी को अपने रूटीन में शामिल करने से आपके आपके चेहरे की चमक भी बढ़ती है। चेहरे पर होने वाली ज्यादातर समस्याएं पेट में दिक्कतों के चलते होती हैं। गुनगुना पानी पेट के रोगों से निजात दिलाता है।

कफ से भी मिलेगी निजात

वहीं गुनगुने पानी के कई फायदे होते हैं। डेली गर्म पानी पीने से कफ नहीं जमता। गुनगुना पानी गला ठीक रखता है। इसके साथ ही यह बदलते मौसम से शरीर को बचाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें : Medicinal Value of Gram : चना मात्र एक दाल या बेसन ही नहीं अपितु कई रोगों के उपचार की गुणवान औषधि भी 

यह भी पढ़ें : Earthen Pot Water Benefits : सेहत के लिए अमृत है मिट्टी के घड़े का पानी

यह भी पढ़ें : Summer Healthy Tips : गर्मी में स्वस्थ व निरोगी रहने के उपाय

यह भी पढ़ें : Water Like Nectar : पानी पीना हमारे लिए अमृत समान, अधिकांश बीमारों का यह करता है सफाया