होम / Brahma Kamal : जानिए कौन सा ऐसा फूल है जो साल में खिलता है एक बार

Brahma Kamal : जानिए कौन सा ऐसा फूल है जो साल में खिलता है एक बार

• LAST UPDATED : January 19, 2023

इंडिया न्यूज़, Brahma Kamal : हम सब फूलों के बारे में तो जानते ही हैं। फूलों का नाम लेते ही हम उसकी खुशबू को महसूस करने लग जाते हैं, वैसे तो फूल बहुत तरह के होते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बतांएगे जो साल में एक बार ही खिलता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस फूल को घर में उगाने के बहुत फायदे होते हैं आइए जानते हैं :-

साल में एक बार खिलने के कारण इस फूल का महत्व बहुत है और इस फूल का घर में खिलना दैवीय कृपा का संकेत माना जाता है। यह फूल जिस घर में खिलता है उस घर में मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है।

पैसा बरसाने वाला फूल

हम जिस फूल की बात कर रहे हैं वह ब्रह्म कमल है। ब्रह्म कमल एक ऐसा फूल है जिसे ब्रह्मदेव का ही रूप माना जाता है। इस फूल को सामान्य कमल से कही ज्यादा प्रभावकारी माना गया है।

मान्यता है कि इस फूल के खिलने पर भगवान विष्णु की शैय्या की आकृति इस पर दिखाई देती है। यह फूल न सिर्फ साल में एक बार खिलता है बल्कि इस फूल का खिलना बेहद कठिन माना जाता है।

जपला रूपकुंड, हेमकुंड, ब्रिज गंगा फूलों की घाटी और केदारनाथ जैसे स्थानों पर यह फूल दिखाई देता है लेकिन घर में इस फूल का खिलना बेहद मुश्किल है। हालांकि इस फूल को लोग घर में उगाते जरूर हैं।

धार्मिक महत्व

Brahma Kamal KE FAYDE

हिन्दू धर्म में ब्रह्म कमल फूल को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह फूल जिस भी घर में खिलता है उस घर में समृद्धि, संपन्नता और अपार धन वृद्धि के योग बनते हैं। इस फूल में साक्षात मां लक्ष्मी (स्वास्थ्य के लिए लक्ष्मी मंत्र) का वास होता है।
माना ये भी जाता है कि जो भी व्यक्ति इस फूल को खिलते हुए देख ले उसके व्यारे-न्यारे हो जाते हैं। व्यक्ति के जीवन में शुभ ही शुभ होने लग जाता है। कर्ज की समस्या, अटका हुआ धन, पैसों की कमी आदि जो भी परेशानियां है दूर हो जाती हैं।

आयुर्वेदिक महत्व

ब्रह्म कमल फूल सिर्फ धन संबंधी परेशानियां ही नहीं बल्कि बीमरियों को भी दूर कर देता है। जलने, सर्दी-जुकाम, हड्डी के रोगों में इस फूल के इस्तेमाल से आराम मिलता है।
इस फूल से निकलने वाला पानी थकान दूर करने में कारगर माना जाता है। चिकित्सकीय प्रयोगों में इस फूल के 174 अलग-अलग फॉर्मूलेशंस पाए गए हैं। इसी कारण से इस फूल का साइंटिफिक महत्व भी है बेहद है।

यह भी पढ़ें :  Dry Veg Manchurian Recipe : इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं वेज मंचूरियन, बच्चों को आएगा पसंद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox