Broccoli Fritters Recipe: बच्चे नहीं खाते ब्रोकली तो बनाएं इससे क्रिस्पी पकोड़े

इंडिया न्यूज,(Broccoli Fritters Recipe): अक्सर बच्चे पत्तागोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली नहीं खाते हैं। चिंता मत कीजिए ब्रोकली से कुरकुरे पकौड़े बनाकर खिलाइए। फिर देखिए उन्हें खाना कितना पसंद आता है। हम आपको ब्रोकली की एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी बता रहे हैं। इसका नाम है ब्रोकली फ्रिटर्स यानी ब्रोकली पकोड़े। आइए जानते हैं ब्रोकली पकोड़े या ब्रॉकली फ्रिटर्स बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और इसे बनाने की विधि क्या है।

ब्रोकली फ्रिटर्स बनाने के लिए सामग्री

  • ब्रोकली : 1
  • प्याज : एक
  • लहसुन : 2-3 कली
  • ब्रेडक्रम्ब : 1-2 बड़ा चम्मच
  • बादाम का पाउडर : 1-2 बड़ा चम्मच
  • चीज़ : 2 बड़ा चम्मच
  • अंडा : 1
  • नमक : स्वादानुसार
  • ऑर्गेनो : आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर : आधा छोटा चम्मच
  • ऑलिव ऑयल : पकोड़े सेंकने के लिए

ब्रोकली फ्रिटर्स बनाने की विधि

सबसे पहले ब्रोकली, प्याज, लहसुन को काट लें। चीज को कद्दूकस कर लें। ब्रेड की स्लाइस को चूर कर आप ब्रेडक्रम्ब तैयार कर लें। स्लाइस को आप मिक्सी में ग्राइंड करके भी ब्रेडक्रम्ब बना सकते हैं। मिक्सी जार में ब्रोकली, प्याज, लहसुन, नमक सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को बाउल में निकालें। पकोड़े को मनचाहा शेप दें। टिक्की या कटलेट की तरफ शेप दे सकते हैं।

अब पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें। एक साथ 3-4 पकोड़े सेंके। दोनों तरफ पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। प्लेट में टिशू पेपर रख लें। इस पर सभी पकोड़े रखते जाएं, ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए। इसे गर्मा गर्म बच्चों के फेवरेट सॉस के साथ सर्व करें। बच्चों के साथ इसे बड़े भी शाम की चाय के साथ खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Use Ghee in skin care : चेहरे के दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए घी का करें इस्तेमाल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

9 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

10 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

10 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

11 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

13 hours ago