Calcium Deficiency : इन चीजों का करेंगे सेवन तो कभी नहीं होगी कैल्शियम की कमी

इंडिया न्यूज़, Calcium Deficiency : उम्र के साथ-साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या आम होती है। यह एक ऐसी समस्या है जो हर वक्त परेशान करती है। असहनीय दर्द के कारण न ही बैठा जाता है और न ही ढंग से खड़े हो पाते हैं। आजकल के दौर में दर्द की इस समस्या से बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे और युवा भी परेशान हैं।

खराब खानपान के साथ व्यायाम न करना आदि कई ऐसे कारण हो सकते हैं जिनके वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में हम अपने खानपान का बिल्कुल ध्यान नहीं रख पाते जिस वजह से कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। सर्दियों में शरीर में विटामिन डी की भी कमी होने लगती है। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आप जोड़ों में दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं :-

मशरूम

मशरूम कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। सर्दियों के मौसम में मशरूम का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

रागी

रागी

रागी एक तरह का आनाज है जिसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शिययम पाया जाता है। आप रागी के आटे से बने रोटी को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके आटे से बने रोटियां या पराठे के सेवन से आप कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

सहजन

कैल्शियम से भरपूर सहजन जोड़ों के दर्द को दूर करने में बहुत मददगार है। आयुर्वेद में भी जोड़ों के दर्द के निवारण के लिए सहजन का उपयोग किया जाता है। सहजन में 92 तरह के मल्टीविटामिन्स, 46 तरह के एंटी आक्सीडेंट गुण, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि मात्र 100 ग्राम सहजन में 5 ग्लास दूध के बराबर कैल्शियम होता है

हरी बीन्स

हरी बीन्स में विटामिन ए, सी, के, फाइबर, फोलिक एसिड, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा हरी बीन्स में आयरन, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सर्दियों में जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

संतरा

सर्दियों में सुबह के समय संतरे के जूस का सेवन हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। संतरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व से शरीर फिट रहती है।

ये भी पढ़ें :  Makar Sankranti 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति का त्यौहार

ये भी पढ़ें : Thyroid: इन उपायों से आप कर सकते हैं थायराइड को कंट्रोल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Dengue-Malaria Cases : प्रदेश में फिर बढ़े डेंगू-मलेरिया के केस, रहना होगा सतर्क, इन बातों का करें पालन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dengue-Malaria : प्रदेश में जैसे-जैसे आगे सर्दी का आगमन होता…

28 mins ago

Shambhu Border को सील हुए हो गए इतने माह, लेकिन स्थिति अभी भी …

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shambhu border : हरियाणा-पंजाब सीमा के शंभू बॉर्डर सील हुए…

1 hour ago

Jind Crime News: हरियाणा के जींद में युवक की बेरहमी से की पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जानिए क्या है पूरा मामला

 हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सरेआम मारपीट की जाती है। ऐसे में…

1 hour ago

Mallikarjun Kharge: ‘हरियाणा में जो हुआ, उस पर हम’…., खरगे ने बोल दी ऐसी बात, जिसे सुन PM मोदी भी रह जाएंगे हैरान

हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है। अब कांग्रेस के नेता इस हद…

1 hour ago