Chana Dal Biryani Recipe: लंच में बनाएं चना दाल बिरयानी जो प्रोटीन का खजाना है

इंडिया न्यूज,(Chana Dal Biryani Recipe): चना दाल बिरयानी बनाना भी बहुत ही आसान है। इसे जल्दी भी बना सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि चना दाल बिरयानी को बिना किसी चीज के साथ अकेले भी खा सकते हैं। अगर आप चाहें तो अपनी मनपसंद चटनी के साथ इसे खाकर दिन भर गुजार सकते हैं।

चना दाल बिरयानी बनाने के लिए सामग्री

  1. बासमती चावल : 2 कप
  2. चना दाल : 1 कप
  3. जावित्री : दो
  4. घी : दो चम्मच
  5. स्टार एनीस : 2
  6. हरी मिर्च : 6
  7. तेजपत्ता : 2
  8. जीरा : 2 चम्मच
  9. लौंग : 6
  10. दालचीनी : 4 इंच
  11. कटा हुआ पुदीना : आधा कप
  12. कटा हुआ धनिया : आधा कप
  13. गरम मसाला : एक चम्मच
  14. हल्दी : आधा चम्मच
  15. नमक : स्वादानुसार

चना दाल बिरयानी बनाने की विधि

चना दाल बिरयानी बनाना बहुत आसान है। यहां चार लोगों के लिए चना दाल बिरयानी बनाने का तरीका बता रहे हैं। सबसे पहले चना दाल को पानी में साफ कर इसे पानी में ही भिगने के लिए 45 मिनट तक छोड़ दीजिए। इसके बाद बासमती चावल को साफ कर लीजिए और इसे भी 20 मिनट तक पानी में भिगने के लिए छोड़ दीजिए। इसके बाद अब प्रेशर कुकर को स्टोव पर हल्का गर्म कीजिए और उसें घी डालें। इसके तुरंत बाद तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, स्टार एनिस, पीसी हुई हरी मिर्च आदि डाल दीजिए।

इसके कुछ देर बाद पुदीना पत्ता, धनिया पत्ता और जितनी बचे हुए मसाले हैं सब डाल दीजिए और इन्हें धीमी आंच पर थोड़ी देर मिलाते रहें। अंत में प्रेशर कुकर में चावल और चना दाल को भी डाल दें। आपको इसमें आवश्यकतानुसार पानी भी डालना होगा। अंत में प्रेशर कुकर को बंद कर दीजिए। एक या दो सीटी के बाद चना दाल बिरयानी आपका तैयार है। यह चना दाल बिरयानी चार लोगों के लिए है। इसे मिलजुलकर खा लें।

यह भी पढ़ें : Palak Paneer Rollups Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पालक पनीर रोलअप्स

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें…

5 mins ago

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

11 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

12 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

12 hours ago