होम / Curd Benefits : दही के सेवन के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Curd Benefits : दही के सेवन के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

BY: • LAST UPDATED : November 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Curd Benefits : दही का हमारे अच्छे स्वास्थ्य में काफी अहम रोल रहता है। दही का सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है। हर-रोज दही खाने से भूख न लगने की बीमारी खत्म हो जाती है। जो लोग हर-रोज दही का सेवन करते हैं उनके न तो मुंह से दुर्गंध आती हैं और न ही उनके दांतों में कोई कीड़ा लगता हैं। हर-रोज दही खाने से हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग होता हैं और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। माना गया हैं कि जो लोग नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

  • दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।
  • दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाई जाती है जिससे हमारी हड्डियां का विकास होता है।
  • हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में काफी लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हैं।
  • दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता है।
    दही के साथ शहद मिलाकर जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों, उन्हें चटाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकल जाते हैं।
  • रात को नींद न आने वाली बीमारी में दही का सेवन बहुत फायदेमंद है।
  • हमारे दिमाग के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद हैं, क्योंकि दही में विटामिन B12 अच्छी मात्रा में होता है।
  • हर-रोज दही का सेवन करने से आंतों और पेट सबंधिंत बीमारी नहीं होती।
  • एंटीबायोटिक दवाइयों के सेवन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए दही सेवन की सलाह डाक्टर भी देते हैं।
  • दही खाने का सीधा संबंध मस्त‍‍िष्क से है, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती है।
  • अगर आप खुद को बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं।तो हर रोज दही का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें : Dates Milk Benefits : छुहारे वाला दूध आपके स्वास्थ्य का रक्षक

यह भी पढ़ें : Benefits of Ppapaya : जानें पपीता में छिपा है आपका स्वास्थ्य

यह भी पढ़ें : Platelets Increase Diet : जानिए आप घर पर ही ऐसे बढ़ा सकते हैं प्लेट्सलेट्स

यह भी पढ़ें : Panchtatva : पंच तत्वों से जुड़कर जीवन जीने से मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT